फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   जनता कह रही है कि देश का प्रधानमंत्री ईमानदार नहीं है: अरविंद केजरीवाल 20-08-22

जनता कह रही है कि देश का प्रधानमंत्री ईमानदार नहीं है: अरविंद केजरीवाल 20-08-22

Sun, 27 Jan 2019 08:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jan 2019 08:54 PM IST
विज्ञापन
जनता कह रही है कि देश का प्रधानमंत्री ईमानदार नहीं है: अरविंद केजरीवाल 20-08-22
जनता कह रही है कि ईमानदार नहीं है देश का प्रधानमंत्री : अरविंद केजरीवाल
विज्ञापन


फरीदाबाद। ‘दिल्ली के लोग गर्व से कहते हैं कि मेरा सीएम ईमानदार है। क्या आप कह सकते हैं कि मेरा प्रधानमंत्री ईमानदार है।’ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह सवाल रविवार को एनआईटी तीन स्थित बौद्ध विहार में आयोजित जनसभा में लोगों से किया। केजरीवाल ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की जोड़ी पर निशाना साधा। दोनों पर संविधान और चुनाव व्यवस्था समाप्त करने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि 2019 में यह जोड़ी दोबारा आ गई तो अगले पचास साल तक चुनाव खत्म हो जाएंगे। उन्होंने इसकी तुलना हिटलर से करते हुए कहा कि हिटलर ने 1931 में जर्मनी में किया था। उसके जीवित रहते जर्मनी में दोबारा चुनाव नहीं हुए।
अरविंद केजरीवाल बड़खल विधानसभा क्षेत्र में आयोजित स्कूल-अस्पताल रैली को संबोधित करने पहुंचे थे। इस रैली को आप नेता धर्मवीर भड़ाना ने आयोजित किया था। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में तीन साल की सरकार में 4 हजार से अधिक स्कूलों को प्रथम श्रेणी का बनाया गया। इसके साथ ही उन्होंने सवाल दागा कि नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपने 12 साल के कार्यकाल मेें एक भी स्कूल या अस्पताल दिखाएंगे जो दिल्ली की बराबरी करता हो।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा में फसल खराब हुई किसान मुख्यमंत्री खट्टर के पास पहुंचे। खट्टर बोले कि मुआवजा बीमा कंपनी से लो। उन्होंने कहा कि खट्टर साहब इस बार वोट भी बीमा कंपनी से ही मांग लेना। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि आपको धर्म और जाति के नाम पर लड़ाई करनी है तो फिर उसी पार्टी को वोट दीजिए। बाद में आजाद हुआ देश सिंगापुर हमसे ज्यादा विकसित है, यदि भाजपा-कांग्रेस रही तो 70 नहीं 700 साल में भी हम विकसित नहीं हो पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनसभा को दिल्ली के श्रममंत्री गोपाल राय, प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद, प्रदेश प्रवक्ता रणवीर चंदीला, विधायक सहीराम पहलवान, आभाश चंदीला, धर्मवीर भड़ाना आदि आप नेताओं ने भी संबोधित किया। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed