फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   सूरजकुंड मेला : बाजीराव मस्तानी की झलक दिखेगी मेले में

सूरजकुंड मेला : बाजीराव मस्तानी की झलक दिखेगी मेले में

Wed, 23 Jan 2019 11:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
सूरजकुंड मेला : बाजीराव मस्तानी की झलक दिखेगी मेले में
सूरजकुंड मेला:
विज्ञापन

हस्तशिल्प मेले में दिखेगी बाजीराव मस्तानी की झलक
प्रथम पेशवा बाजीराव के दुर्ग शनिवार वाड़ा का हो रहा निर्माण
दीवारों पर चित्रकारी से दर्शायी जाएगी पेशवाई संस्कृति
अमित भाटिया
फरीदाबाद। सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले में दर्शकों को महाराष्ट्र की पेशवाई संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी, जो मेले में आने वाले दर्शकों को फिल्म बाजीराव मस्तानी की याद दिलाएगी। मेले में दिल्ली गेट की तरफ मराठा साम्राज्य के प्रथम पेशवा बाजीराव द्वारा निर्मित दुर्ग शनिवार वाड़ा का गेट बनाया जा रहा है। इसके अलावा छत्रपति शिवाजी महाराज के किलों व लोक संस्कृति को दर्शाते हुए चित्र मेले की दीवारों पर उकेरे जा रहे हैं।
एक फरवरी से शुरू हो रहे 33वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले के लिए परिसर को सजाने संवारने का काम चल रहा है। महाराष्ट्र से आए कलाकार मेले में मराठा संस्कृति की झलक दिखाने के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज और पेशवाई संस्कृति के चित्रों को मेले की दीवारों पर उकेर रहे हैं। इसके अलावा दोनों चौपाल व उसके आसपास के क्षेत्र को वहां की आदिवासी चित्रकला पद्धति वॉर्ली आर्ट से संवारा जा रहा है। महाराष्ट्र पर्यटन निगम की ओर से आए हेमंत पेशकर ने बताया कि मेले की दीवारों पर छत्रपति शिवाजी महाराज के किलों के अलावा वहां की लोक संस्कृति को दर्शाते हुए चित्र बनाए जा रहे हैं। चौपाल के साथ दीवार पर शिवाजी महाराज का राजदरबार बनाया जा रहा है। इसी तरह दिल्ली गेट की तरफ पेशवा बाजीराव के दुर्ग शनिवार वाडा की प्रतिकृति स्वरूप गेट बनाया जाएगा। उसके पीछे दीवारों पर बनाए गए चित्रों से मेला देखने आने वाले वालों को अहसास होगा कि बाजीराव के किले के अंदर जा रहे हैं और उनका स्वागत हो रहा है। इसके अलावा महाराष्ट्र की रंगोली, पूजा पाठ, खानपान सहित अन्य सांस्कृतिक धरोहरों से संबंधित चित्र बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू
सूरजकुंड मेला शुरू होने में एक सप्ताह का समय बचा है। ऐसे में हरियाणा पर्यटन विभाग ने मेले की ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू कर दी है। मेले में सप्ताह अंत (शनिवार व रविवार) की टिकट के दाम 180 रुपये और बाकी दिनों में 120 रुपये है। दर्शक हरियाणा पर्यटन निगम की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन टिकट बुक करवा सकते हैं। ऑनलाइन टिकट का संदेश खरीददार के मोबाइल फोन पर आ जाएगा, जिसे दिखाकर वह मेले में प्रवेश कर सकते हैं। इससे उन्हें मेले में टिकट लेने के लिए लाइन के झंझट से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed