{"_id":"5bf800aabdec2241c263369a","slug":"101542979754-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीरदांजी में आर्ची यादव ने स्वर्ण और रांची ने रजत पदक पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीरदांजी में आर्ची यादव ने स्वर्ण और रांची ने रजत पदक पर साधा निशाना
Updated Fri, 23 Nov 2018 06:59 PM IST
विज्ञापन
तीरदांजी में आर्ची ने स्वर्ण और रांची ने रजत पदक जीता
फरीदाबाद। छत्तीसगढ़ में संपन्न हुई राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में शहर की बेटी आर्ची यादव ने स्वर्ण और रांची यादव ने रजत पदक निशाना साधा है। इससे उनके परिवार में खुशी का माहौल है।
आर्ची यादव और रांची यादव फरीदाबाद कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा हैं। आर्ची ने छत्तीसगढ़ में संपन्न हुई राष्ट्रीय तीरंदाजी में दो स्वर्ण पदक और रांची ने एक रजत पदक झटका। छात्राओं की इस उपलब्धि पर शुक्रवार को लौटने पर ढोल नगाड़ों के साथ दोनों छात्राओं का भव्य स्वागत किया गया। गांव मंझावली की आर्ची ने बताया कि प्रतियोगिता 15 से 18 नवंबर तक छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित हुई। आर्ची के कोच नीरज ने बताया कि आर्ची अभी तक कई स्वर्ण पदक जीत चुकी है और सरकार की तरफ से भी इसे करीब 40 लाख की मदद मिल चुकी है। अब वह 2020 में आयोजित होने वाले ओलंपिक के लिए तैयारी कर रही है।