{"_id":"5be56e07bdec22694f461804","slug":"101541762567-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेड लाइसेंस टैक्स का कड़ा विरोध करेगा व्यापार मंडल: भाटिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेड लाइसेंस टैक्स का कड़ा विरोध करेगा व्यापार मंडल: भाटिया
Updated Fri, 09 Nov 2018 04:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ट्रेड लाइसेंस टैक्स का कड़ा विरोध करेगा व्यापार मंडल: भाटिया
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम की ट्रेड लाइसेंस पॉलिसी के खिलाफ व्यापार मंडल ने विरोध करने की ठान ली है। व्यापार मंडल के प्रधान जगदीश भाटिया ने एक बयान जारी कर व्यापारियों के लिए नगर निगम द्वारा ट्रेड लाइसेंस लागू करने का जमकर विरोध करने का आह्वान किया है। उन्होंने इसे नगर निगम प्रशासन का तुगलकी फरमान बताया है।
जगदीश भाटिया ने कहा है कि पहले से ही व्यापारी मंदी की मार से बेहाल है। इसके साथ ही व्यापारी निगम के हाउस टैक्स, फायर टैक्स, प्रॉपर्टी टैक्स, लाइसेंस टैक्स आदि का भुगतान करता आ रहा है। इसके अलावा व्यापारी जीएसटी, आयकर व लेबर सेस की अदायगी भी करता है। ऐसे में ट्रेड लाइसेंस टैक्स के रूप में उन पर एक नया टैक्स थोपना नाजायज है। इसका कड़ा विरोध किया जाएगा।
व्यापार मंडल के प्रधान ने लाइसेंस का विरोध करने के साथ ही क्षेत्रीय विधायक और सांसद पर भी तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि अपनी मस्ती में हैं।