फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   शूटिंग देखने की चाहत में निकले थे घर से, मिली मौत

शूटिंग देखने की चाहत में निकले थे घर से, मिली मौत

Sun, 14 Oct 2018 06:16 PM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 06:16 PM IST
विज्ञापन
शूटिंग देखने की चाहत में निकले थे घर से, मिली मौत

विज्ञापन
शूटिंग देखने की चाहत में निकले थे घर से, मिली मौत

फरीदाबाद। गुरुग्राम रोड पर शनिवार शाम हुए हादसे में मौत का शिकार हुए तीन युवकों की पहचान ज्ञान मंदिर आई ब्लॉक जैतपुर दिल्ली निवासी मनोज (27) उसके चचेरे भाई भुवन और दोस्त इमरान के रूप में हुई है। कैटरिंग का काम करने वाला मनोज, भुवन और इमरान को टीवी सीरियल जिंदगी की महक-2 की शूटिंग दिखाने के लिए डेरापुर गांव ले गया था। लौटते समय तीनों हादसे का शिकार हुए थे।

बीके सिविल अस्पताल की मोर्चरी के बाहर शव लेने के इंतजार में खड़े परिजनों ने बताया कि मनोज टीवी सीरियल, मूवी आदि की शूटिंग में आउटडोर कैटरिंग का काम करता था। नेपाल में रहने वाला उसका चचेरा भाई भुवन (19) कुछ ही दिन पहले परिवार से मिलने आया था। कूरियर कंपनी में डिलीवरी ब्वाय का काम करने वाला इमरान मनोज का घनिष्ठ मित्र था। टीवी सीरियल जिंदगी की महक-2 नाम के टीवी धारावाहिक की शूटिंग गुरुग्राम के डेरा गांव में होने वाली है। सीरियल के स्टाफ की कैटरिंग का जिम्मा मनोज को सौंपा गया था। शनिवार को मनोज को डेरा गांव जाना था। भुवन और इमरान भी शूटिंग की तैयारियां देखने के लिए उसके साथ हो लिए थे। तीनों मनोज की मोटरसाइकिल पर सवार हो कर डेरा गांव पहुंचे थे। सेटअप और कैटरिंग की व्यवस्था देखने के बाद तीनों घर लौट रहे थे। फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर पाली चौक से थोड़ी दूरी पर एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। मनोज के पिता लक्ष्मण दत्त ने अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कराया है। मामले की जांच कर रहे डबुआ थाने के एएसआई जगबीर ने बताया कार की पहचान हो गई है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed