फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   10,000 families in BPTP colony are deprived of solar energy schemes.

Faridabad News: बीपीटीपी कॉलोनी में 10 हजार परिवार सौर ऊर्जा योजनाओं से वंचित

Fri, 29 May 2026 12:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
10,000 families in BPTP colony are deprived of solar energy schemes.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित बीपीटीपी कॉलोनी में रहने वाले लोग घर-घर रूफटॉप सोलर लगाने के लिए चलाई गई विभिन्न योजनाएं से वंचित हैं। कॉलोनी के निवासियों का कहना है कि लोग सरकार की ऑन-ग्रिड सोलर योजना और सौर ऊर्जा सब्सिडी का फायदा नहीं उठा पा रहे। इसकी मुख्य वजह कॉलोनी की बिजली व्यवस्था है।

सेक्टर - 88 ब्लॉक एफ के आरडब्ल्यूए प्रधान रविंदर चौधरी का कहना है कि बीपीटीपी कॉलोनी में करीब 10 हजार परिवार रहते हैं। यहां रहने वाले लोग केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री की ओर से सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने और घर-घर रूफटॉप सोलर लगाने की विभिन्न योजनाएं के लाभ से वंचित हैं।
विज्ञापन


निवासियों के अनुसार, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने पूरी कॉलोनी को एकल बिंदु बिजली कनेक्शन दे रखा है, जिसके बाद कॉलोनी में बिजली वितरण का कार्य बीपीटीपी प्रबंधन की ओर से किया जाता है। ऐसे में प्रत्येक घर का सीधा कनेक्शन दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम से नहीं है, बल्कि उपभोक्ताओं की बिलिंग बीपीटीपी के माध्यम से होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर - 89 ब्लॉक जी से सुमेर खत्री, एफ ब्लॉक से कुलदीप और ई ब्लॉक से सुरेंद्र का कहना है कि इसी व्यवस्था के कारण वे सरकार की ऑन-ग्रिड सोलर स्कीम के तहत आवेदन नहीं कर सकते। इतना ही नहीं, बिजली उपभोक्ताओं को न्यूनतम यूनिट दरों और सरकारी सब्सिडी का लाभ भी नहीं मिल पा रहा। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि बीपीटीपी अपनी दरों के अनुसार बिजली बिल जारी करता है और समय पर भुगतान न होने पर बिजली आपूर्ति काट दी जाती है। इससे हमें समस्या हो रही है।




बीपीटीपी कॉलोनी के लोगों को भी अन्य कॉलोनियों की तरह सीधे बिजली कनेक्शन और सौर ऊर्जा योजनाओं का लाभ दिया जाए, ताकि वे भी प्रधानमंत्री की सौर ऊर्जा मुहिम का हिस्सा बन सकें।
-
रविंदर चौधरी, आरडब्ल्यूए प्रधान, ब्लॉक एफ


कई बार स्थानीय विधायक और मंत्रियों से इस विषय में शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
- सुमेर खत्री, ब्लॉक जी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article