{"_id":"69974f0f06305f486b04105c","slug":"100-kva-transformer-damaged-due-to-vehicle-collision-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-63308-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: वाहन की टक्कर से 100 केवीए का ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: वाहन की टक्कर से 100 केवीए का ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
अटेरना में बिजली आपूर्ति बाधित, परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। अटेरना गांव में देर रात वाहन की टक्कर से 100 केवीए का ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके चलते पूरे गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। अचानक बिजली गुल होने से ग्रामीणों को रातभर भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के अंदर लगातार अज्ञात वाहनों और ओवरलोड डंपरों की आवाजाही से पंचायत संपत्ति को नुकसान पहुंच रहा है। कभी पानी की टंकी, कभी रास्ते तो कभी बिजली के ट्रांसफार्मर को क्षति पहुंचाई जा रही है।
गांव की सरपंच अफरीना ने बताया कि ओवरलोड डंपर और भारी वाहन गांव के संकरे रास्तों से गुजरते हैं, जिससे आए दिन कोई न कोई दुर्घटना हो रही है। देर रात भी किसी अज्ञात वाहन ने ट्रांसफार्मर को टक्कर मार दी, जिससे गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। मोटर नहीं चल पाने के कारण पानी की सप्लाई ठप हो गई, जिससे ग्रामीणों और पशुपालकों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। सुबह तक हालात गंभीर बने रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव के अंदर भारी और ओवरलोड वाहनों के प्रवेश पर सख्ती से रोक लगाई जाए तथा क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर को जल्द से जल्द बदला जाए।