{"_id":"681515d75731f0d09708996c","slug":"100-children-found-in-three-small-rooms-in-a-play-school-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-42716-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: प्ले स्कूल में तीन छोटे कमरों में मिले 100 बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: प्ले स्कूल में तीन छोटे कमरों में मिले 100 बच्चे
विज्ञापन
चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने न्यू कॉलोनी में स्थित स्कूल का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बच्चों की सुरक्षा से समझौता करते हुए नियमों की अनदेखी कर चलाए जा रहे प्ले स्कूलों पर अब प्रशासन सख्ती बरतने की तैयारी में है। हाल ही में पल्ला क्षेत्र में एक प्ले स्कूल को बंद कराने के बावजूद, कई जगहों पर बिना किसी वैध दस्तावेज के स्कूल चलाए जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) और चाइल्ड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट ऑफिसर (सीडीपीओ) की टीम ने रेलवे स्टेशन के सामने न्यू कॉलोनी में स्थित श्री रेनबो प्ले स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूल की स्थिति बेहद चौंकाने वाली निकली।
छोटे-छोटे तीन कमरों में करीब 100 बच्चों को रखा गया था। जहां देखभाल के लिए सिर्फ एक महिला स्टाफ मौजूद थी और तीन महिला शिक्षक पढ़ा रहीं थीं। स्कूल संचालिका मौके पर नहीं थीं और स्टाफ के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले।सीडब्ल्यूसी सदस्य सुनील यादव ने बताया कि छोटे बच्चों के लिए ग्राउंड फ्लोर पर स्कूल होना अनिवार्य है, लेकिन यह स्कूल पहली मंजिल पर स्थित था और इमारत भी जर्जर हालत में है।
नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए चल रहे इस स्कूल को लेकर संचालिका प्रियंका भारद्वाज को सोमवार तक सभी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने कहा कि भविष्य में ऐसे सभी अवैध प्ले स्कूलों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे ताकि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता न हो।