फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   10 year old child died due to auto overturning, case registered

Faridabad News: ऑटो पलटने से 10 साल के बच्चे की मौत, केस दर्ज

Sun, 06 Jul 2025 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
10 year old child died due to auto overturning, case registered
गुरुग्राम से मामा के यहां रहने आया हुआ था भांजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-16 स्थित निजी अस्पताल के पास बृहस्पतिवार की रात को ऑटो पलटने से 10 साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चा ऑटो के नीचे दब गया था। थाना सेक्टर 17 पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


नहरपार इंद्रा कॉम्प्लेक्स भारत कॉलोनी निवासी गौतम गुप्ता ने बताया कि वह मूलरूप से जिला जमुई बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि उनका भांजा धीरज (10) अपने परिवार के साथ गुरुग्राम में रहता है। वह उनके पास रहने के लिए आया हुआ था। उन्होंने बताया कि उनकी ओल्ड फरीदाबाद की मंडी में दुकान है। परिजनों का आरोप है कि बृहस्पतिवार की रात 10 बजे उनके पड़ोस में रहने वाला ऑटो चालक सोनू उनके भांजे को जबरदस्ती अपने साथ ऑटो में घुमने के लिए ले गया। जहां निजी अस्पताल के पास ऑटो पलट गया और उनका भांजा धीरज उसके नीचे दब गया। उसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। वहीं ऑटो चालक सोनू ने पुलिस को बताया कि उसने पहले एक सवारी को छोड़ा। उसके बाद वह घर वापस जा रहे थे तभी धीरज उससे कहने लगा कि वह ऑटो चलाएगा लेकिन उसने ऑटो चलाने से मना किया तो वह जबरदस्ती ऑटो का स्टेयरिंग पकड़ने की कोशिश करने लगा जिससे स्टेयरिंग उल्टा घूम गया और ऑटो पलट गया और धीरज ऑटो के नीचे दब गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि ऑटो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed