{"_id":"68b09494f3ff498bab0b8095","slug":"10-teams-selected-for-science-quiz-competition-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-50082-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: विज्ञान क्विज प्रतियोगिता के लिए 10 टीमें चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: विज्ञान क्विज प्रतियोगिता के लिए 10 टीमें चयनित
Thu, 28 Aug 2025 11:10 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Thu, 28 Aug 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
जोनल स्तर प्रतियोगिता के लिए चुनी गईं टीमें करेंगी जिले का प्रतिनिधित्वसंवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-89 ग्रेटर फरीदाबाद स्थित टैगोर पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता-2025 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के सीबीएसई, आईसीएसई, आईबी और एचबीएसई से संबद्ध कुल 125 विद्यालयों ने भाग लिया। प्रतियोगिता को दो समूहों ग्रुप ए (सीबीएसई, आईसीएसई व आईबी) और ग्रुप बी (एचबीएसई) में विभाजित किया गया था।
ग्रुप ए में 67 स्कूलों ने लिया भाग
ग्रुप ए में 67 स्कूलों ने भाग लिया। पहले स्क्रीनिंग राउंड के बाद 8 स्कूल फाइनल में पहुंचे। दूसरे मौखिक राउंड के बाद शीर्ष 5 टीमों का चयन किया गया जो जोनल स्तर पर फरीदाबाद का प्रतिनिधित्व करेंगी। इनमें एमवीएन-88, डीपीएस-19, डीपीएस जीएफ सेक्टर 81, एमवीएन-17 और अरावली इंटरनेशनल शामिल हैं।
ग्रुप बी में 58 विद्यालयों ने लिया भाग
एचबीएसई से 58 विद्यालयों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। पहले चरण में 8 स्कूलों को चुना गया। मौखिक राउंड में 5 विजेता स्कूल उभरे जीएसएसएस अजरोंडा, जीएमएसएसएस सेक्टर 28, जीबीएसएसएस एनआईटी-1 टीपी, कुरुक्षेत्र सीनियर सेकेंडरी स्कूल बल्लभगढ़ और जीएसएसएस भूपानी। अब दोनों समूहों की विजेता 10 टीमें एससीईआरटी गुरुग्राम में आयोजित होने वाली जोनल स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। सभी प्रतिभागियों और विजेता टीमों के छात्रों व शिक्षकों को डीईओ, निदेशक, प्रिंसिपल और जिला विज्ञान विशेषज्ञ ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम की मेजबानी टैगोर पब्लिक स्कूल ने की। निदेशक मनोरमा अरोड़ा, प्रिंसिपल ऋतु कोहली और विशेष सहयोगी सुषील ने आयोजन को सफल बनाया। विशेष उपस्थिति में जिला शिक्षा अधिकारी फरीदाबाद अशोक कुमार और जिला विज्ञान विशेषज्ञ कृष्ण शर्मा मौजूद रहे। क्विज मास्टर देवेंद्र कुमार ने प्रतियोगिता का संचालन किया। निर्णायक मंडल में धर्मेंद्र अधाना, डॉ. रामबीर, सैफाली और मैडम प्रेरणा शर्मा शामिल रहे।