फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   10 police vehicles will help the Corona victims

कोरोना पीड़ितों की मदद करेगी पुलिस की 10 गाड़ियां

Fri, 07 May 2021 10:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
10 police vehicles will help the Corona victims
फरीदाबाद। कोरोना आपदा के इस दौर में सभी सरकारी विभाग आपस में बेहतरीन तालमेल के साथ काम कर रहे हैं। इसी मदद के तहत हरियाणा पुलिस ने अपनी इनोवा गाड़ियां स्वास्थ्य विभाग को कोविड-19 मरीजों की तुरंत मदद के लिए उपलब्ध करवाई हैं। यह गाड़ियां होम आइसोलेशन या कोविड सेंटरों में इलाज करवा रहे मरीजों को आपात स्थिति में मदद करेंगी। यह बातें शुक्रवार को उपायुक्त यशपाल ने पुलिस विभाग 10 इनोवा गाड़ियां सीएमओ को सौंपने के बाद कहीं। इससे पहले डीसीपी एनआईटी अंशु सिंगल ने यह गाड़ियां उपायुक्त को सौंपी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि इन सभी गाड़ियों के अंदर से सामाजिक दूरी के मद्देनजर पार्टीशन पुलिस विभाग द्वारा किया गया है। ये गाड़ियां कोविड-19 संक्रमित लोगों को निशुल्क अस्पतालों में छोड़ेंगी। इसके लिए लोगों को पहले टोल फ्री नंबर 108 पर सूचना देनी होगी कि संक्रमित व्यक्ति को किस अस्पताल में लेकर जाना है। लोगों से अपील करते हुए कहा कि आपदा के इस दौर में घबराएं नहीं, बल्कि एहतियात बरतें। जिला प्रशासन प्रत्येक स्थिति में आम लोगों के साथ खड़ा है और 24 घंटे मदद के लिए तत्पर हैं। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान, डीसीपी अंशु सिंगला, सीएमओ डॉ. रणदीप पुनिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed