फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   10 lakh rupees and jewellery stolen after breaking into house

Faridabad News: घर का ताला तोड़कर 10 लाख रुपये और जेवर चोरी

Sat, 18 Oct 2025 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
10 lakh rupees and jewellery stolen after breaking into house
पति का अंतिम संस्कार करने यूपी गई थी महिला
विज्ञापन

फरीदाबाद। मेवला महाराजपुर में किराये पर रहने वाली महिला पति का अंतिम संस्कार करने अपने गांव महोबा यूपी चली गई। इस दौरान पीछे से चोरों ने घर का ताला तोड़कर 10 लाख रुपये और जेवर चोरी कर लिए। थाना सूरजकुंड पुलिस घटना की जांच कर रही है।


यूपी के महोबा जिले के गांव कमालपुरा निवासी ऊषा देवी ने बताया कि वह काफी समय से मेवला महाराजपुर में गौरव के मकान में बतौर किरायेदार रह रही हैं। पति मुकेश कुमार (35 साल) कैब चालक थे। 30 सितंबर को उनके पति गांव गए थे। वहां उनकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना मिलने पर वह अपने बच्चों को लेकर गांव चली गई। इसी दौरान चोरों ने घर का ताला तोड़कर 10 लाख की नकदी और सोने चांदी के जेवर चोरी कर लिए। महिला ऊषा देवी ने बताया कि उनके पति मुकेश ने टैक्सी खरीदने के लिए पैसे रखे थे। शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed