फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   10 lakh in cash burned with massive fire suddenly broke out in house basement

जल गया ₹10 लाख कैश: मकान के बेसमेंट में अचानक लगी भीषण आग, घरेलू सामान भी जलकर राख; VIDEO

Thu, 18 Dec 2025 03:59 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 18 Dec 2025 03:59 PM IST
सार

Faridabad House Fire: फरीदाबाद के एक मकान के बेसमेंट में बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिसमें रखा पूरा घरेलू सामान और अलमारी में मौजूद करीब 10 लाख रुपये नकद जलकर राख हो गए।

विज्ञापन
10 lakh in cash burned with  massive fire suddenly broke out in house basement
मकान में आग से नकदी जली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेक्टर-20 ए स्थित फ्रेंड कॉलोनी में बृहस्पतिवार की सुबह एक मकान के बेसमेंट के कमरे में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग की वजह से कमरे में रखा पूरा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। वहीं अलमारी में रखे करीब 10 लाख रुपये नकद भी जल गए। इस हादसे में किसी की जान को कोई नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन


मकान मालिक गोविंद ने बताया कि वह सुबह 6:30 बजे वह नौकरी के लिए निकल गए थे। उस दौरान उनके घर पर पत्नी व बच्चे मौजूद थे। करीब एक घंटे बाद बच्चों ने फोन कर सूचना दी कि घर के नीचे बने बेसमेंट के कमरे से तेज धुआं निकल रहा है। सूचना मिलते वह वापस घर आए तो उन्होंने देखा कि कमरे में आग लगी चुकी है।
विज्ञापन


पुलिस और फायर विभाग को दी सूचना
स घटना की सूचना पुलिस व फायर विभाग को दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां ने करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक कमरे में रखा बेड, कुर्सियां, कपड़े, अन्य कीमती सामान जलकर खाक हो गया।
 

 

विज्ञापन

लेना था 30 दिसंबर को नया मकान
मकान मालिक ने बताया कि अलमारी में करीब 10 लाख रुपये नकद रखे हुए थे। उन्होंने नया मकान खरीदने के लिए पैसे इकट्ठा किए थे। जिस घर में वह वर्तमान में रह रहे थे, वह काफी पुराना हो चुका था। इसलिए उन्होंने ओल्ड फरीदाबाद की बसेलवा कॉलोनी में नया घर खरीदने का सौदा तय किया था। 

 

विज्ञापन

उन्होंने रिश्तेदारों और परिचितों से उधार लेकर यह रकम जुटाई थी। इस हादसे में अलमारी के अंदर रखे वह पैसे भी जलकर खाक हो गए। इसके अलावा अलमारी के अंदर उनकी बहू के सोने व चांदी के जेवर भी रखे हुए थे। वह भी जल गए।

 

फायर ब्रिगेड अधिकारी सुखबीर यादव के अनुसार प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। इस घटना में केवल लाखों रुपये के सामान का नुकसान हुआ है, जबकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed