फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   1 lakh rupees of fraud came in the account, accused arrested

Faridabad News: खाते में आए थे ठगी के 1 लाख रुपये, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 03 May 2025 01:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
1 lakh rupees of fraud came in the account, accused arrested
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। दिल्ली के कापसहेड़ा में रहकर सिलाई का काम करने वाले वसीम ने रुपयों के लिए अपना बैंक खाता साइबर ठगों को बेचा था। इसके खाते में ठगी के 1 लाख रुपये आए थे। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ये मूलरूप से बिहार मुज्जफरपुर का रहने वाला है।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को 3 दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है। परिचित बनकर ठगी की ये वारदात को लेकर साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ में एफआईआर दर्ज हुई थी। मामले में सेक्टर-62 निवासी व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उनके पास एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने उनका अमेरिका में रहने वाला भांजा बनकर बात की। उसने कहा कि मुझे अमेरिका की पुलिस ने पकड़ लिया है और तुरंत 1.20 लाख रुपये की जरूरत है। शिकायतकर्ता ने बातों में आकर अपनी बेटी और दामाद के खाते से 1.20 लाख रुपये ट्रांसफर करवा दिए। बाद में ठगी का पता चला तो मामला पुलिस तक पहुंचा। जिस पर जांच करते हुए अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed