फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Faridabad: Wife and son kill property dealer over money dispute

Faridabad: पैसे के विवाद में पत्नी और बेटे ने की प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, बोरे में फेंका शव; मैसेज से खुली पोल

Fri, 22 Aug 2025 06:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 22 Aug 2025 06:42 AM IST
सार

14 अगस्त को संगीता ने हरवीर के फोन से ही मैसेज किया कि उससे कोई बड़ी गलती हो गई है। इसलिए वह शहर छोड़कर जा रहा है। उस मैसेज को देखकर परिवार के लोगों को शक हुआ।

विज्ञापन
Faridabad: Wife and son kill property dealer over money dispute
हत्या (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

फरीदाबाद सेक्टर-75 स्थित टेरा सोसायटी में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर की 11 जुलाई की रात को उसकी पत्नी और बेटे ने मिलकर पैसों को लेकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव को बोरे में बंद करके सुनसान जगह पर फेंक दिया। सुसराल वाले जब भी बहू से बेटे के बारे में पूछते तो वह कहती कि वह विदेश घूमने गए हैं।

विज्ञापन


कुछ समय बाद पत्नी ने पति के फोन से ही परिजनों को मैसेज भेज दिया कि मुझसे कोई अपराध हो गया है इसलिए शहर छोड़कर भाग गया हूं। जिस पर परिजनों को शक हुआ तो पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने प्राॅपर्टी डीलर की पत्नी और बेटे को हिरासत में लिया। 
विज्ञापन


पूछताछ में उन्होंने हत्या करने के बाद शव सिद्धदाता आश्रम के सामने सुनसान जगह पर बोरे में बंद करके फेंकने की बात कबूल ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को शव बरामद कर लिया। थाना बीपीटीपी पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव अजरौंदा निवासी कुलवीर ने बताया, भाई हरवीर टेरा सोसायटी में पत्नी संगीता और बेटे साहिल के साथ रहता था। संगीता और हरवीर का आए दिन पैसों को लेकर झगड़ा होता था। आरोप है कि हरवीर ने किसी काम के लिए घर में सात लाख रुपये रखे थे। वह बेटे साहिल और संगीता ने खर्च कर दिए। जिसको लेकर हरवीर का संगीता के साथ झगड़ा हुआ। 

झगड़े के बाद हरवीर को मारने की साजिश रची। जिसमें संगीता की बहन के भी शामिल होने की बात सामने आ रही है। 11 जुलाई की रात को हरवीर  फ्लैट में सोया था। रात को तीनों ने हरवीर से कमरे का दरवाजा खोलने के लिए कहा लेकिन उसने गेट नहीं खोला। जिस पर तीनों किसी तरह उसके कमरे में दाखिल हुए और सिर पर किसी भारी वस्तु से चोट मारकर उसकी हत्या कर दी।

हत्या करने के अगले दिन पहुंच गई ससुराल
हरवीर की हत्या करने के बाद सिद्धदाता आश्रम के सामने सुनसान जगह पर शव को बोरे में बंद करके फेंक दिया। अगले दिन संगीता अपने ससुराल अजरौंदा पहुंच गई।  परिजनों ने हरवीर को लेकर जानकारी मांगी तो कहा कि वह विदेश अपने दोस्तों के साथ घूमने गए हैं। मृतक पहले भी घूमने के लिए जाता था इसलिए परिवार के लोगों को शक नहीं हुआ। 10 दिन के बाद वह वापस चली गई। कुछ दिनों के बाद जब हरवीर के बारे में पूछा तो वह बहाने बनाने लगी।


मृतक के फोन से किया मैसेज
14 अगस्त को संगीता ने हरवीर के फोन से ही मैसेज किया कि उससे कोई बड़ी गलती हो गई है। इसलिए वह शहर छोड़कर जा रहा है। उस मैसेज को देखकर परिवार के लोगों को शक हुआ। उन्होंने बीपीटीपी थाने में हरवीर के लापता होने की सूचना दी। पुलिस ने जब उसकी पत्नी संगीता और साहिल को पूछताछ के लिए फोन किया तो फोन बंद मिला। पुलिस को शक हुआ और बुधवार रात को संगीता और साहिल को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद बाद हत्याकांड का खुलासा हुआ। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि हत्याकांंड में संगीता की बहन शामिल है या नहीं इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed