फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   faridabad municipal corporation election: dalit voter will spoil big winners play

फरीदाबाद नगर निगम चुनावः निर्दलीय बिगाड़ेंगे धुरंधरों का चुनावी समीकरण

Sat, 31 Dec 2016 10:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 31 Dec 2016 10:13 AM IST
विज्ञापन
faridabad municipal corporation election: dalit voter will spoil big winners play
फरीदाबाद नगर ‌न‌िगम

फरीदाबाद नगर निगम का चुनावी दंगल इस बार दिलचस्प होने जा रहा है। भाजपा और बसपा ने सिंबल पर अपने प्रत्याशी चुनावी अखाड़े में उतारे हैं तो कांग्रेस ने भी अपने समर्थित उम्मीदवारों पर दांव खेला है।

विज्ञापन


निगम चुनाव के मैदान में उतरे धुरंधरों के लिए जीत का बिगुल बजा पाना आसान नहीं होगा, क्योंकि चुनावी समीकरण बिगाडने के लिए इस बार अच्छी खासी तादात में निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी ताल ठोकी है। नगर निगम के 40 वार्ड में 13 ऐसे हैं जहां 10 से ज्यादा प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होने जा रहा है।
विज्ञापन


इनेलो के जिले में इकलौते विधायक नगेंद्र भड़ाना के भाई मनवीर भड़ाना वार्ड नंबर 10 से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। यहां से बसपा के जयवीर नागर भी पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन यहां मुकाबला आसान नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री पुत्र का मुकाबला दो से

faridabad municipal corporation election: dalit voter will spoil big winners play
faridabad - फोटो : अमर उजाला

इस वार्ड में 11 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। वार्ड 33 में निवर्तमान पार्षद धनेश अदलखा के सामने भी चुनौतियां कम नहीं होंगी, क्योंकि इस बार यहां भी चुनावी दंगल में 12 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। वार्ड नंबर 32 में भाजपा ने मनमोहन गर्ग को टिकट दिया है।

पेशे से उद्यमी गर्ग के लिए मोदी की लहर में भाजपा की नैया पार लगाना इतना आसान नहीं होगा। यहां भी चुनावी मैदान में सात प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमां रहे हैं। वार्ड 14 से पूर्व केबिनेट मंत्री एसी चौधरी ने की पुत्रवधु निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं तो निवर्तमान पार्षद चारू गोसाईं के पति नरेश गोसाईं के अलावा 9 प्रत्याशी इस वार्ड से चुनाव लड़ रहे हैं।

ऐसे में दोनों ही दिग्गजों के चुनावी समीकरण पर असर पडना तय माना जा रहा है। वार्ड दो से 12, तीन से 12, पांच से 13, छह व सात से 12-12, वार्ड नौ से 13, वार्ड 10 व 11 से 11-11 प्रत्याशी चुनावी जंग में कूद पड़े हैं।

मंत्री पुत्र का मुकाबला दो से
वार्ड 27 से केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर चुनावी मैदान में हैं लेकिन उनके मुकाबला निर्दलीय जगजीत सिंह व सुनील कुमार से होगा। इस वार्ड से कृष्णपाल गुर्जर नामक उम्मीदवार ने भी नामांकन किया था लेकिन बाद में उसने नामांकन वापस ले लिया। इसी तरह वार्ड नंबर 20 में तो महज दो प्रत्याशियों के बीच सीधी टक्कर होगी। इस निर्दलीय सीट पर बीजेपी की महिमा चौधरी और निर्दलीय ऋतु भड़ाना के बीच मुकाबला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed