फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Faridabad MC staffs protest against HC order for Commissioner Anita Yadav

फरीदाबाद नगर निगम आयुक्त की गिरफ्तारी के आदेश के विरोध में कर्मचारियों ने की हड़ताल, ठप रहा काम काज 

Thu, 25 Jul 2019 05:43 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: Prachi Priyam Updated Thu, 25 Jul 2019 05:43 PM IST
विज्ञापन
Faridabad MC staffs protest against HC order for Commissioner Anita Yadav
हड़ताल पर कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा फरीदाबाद नगर निगम कमिश्नर अनिता यादव की गिरफ्तारी का आदेश देने पर कर्मचारियों ने इसका विरोध किया और हड़ताल घोषित की। हड़ताल के कारण गुरुवार को दिनभर नगर निगम का काम ठप रहा। 

विज्ञापन


बता दें कि मामला 1994 में नगर निगम कर्मचारियों द्वारा किए गए हड़ताल से जुड़ा हुआ है। हड़ताल के दौरान नगर निगम ने अस्थाई तौर पर 117 कर्मचारियों की भर्ती की थी और हड़ताल खत्म होने पर इन्हें निकाल दिया गया था। फिर ये कर्मचारी कंज्युमर फोरम में चले गए और नगर निगम को पार्टी बनाया। 
विज्ञापन


कंज्युमर फोरम ने इन कर्मचारियों को ड्यूटी पर रखने के आदेश जारी कर दिए, जिसके बाद लगभग 82 कर्मचारी ड्यूटी पर रख लिए गए। जो कर्मचारी बचे थे, उनके नाम और पिता के नाम, आयु कम थी। ये कर्मचारी जिला अदालत में चले गए। मामले पर सुनवाई करते के बाद अदालत ने निगम आयुक्त के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम के कर्मचारी इसी फैसले का विरोध करते हुए गुरुवार को हड़ताल पर रहे। इसके कारण निगम का काम काज भी दिन भर बाधित रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed