फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   faridabad lashes in rain

फरीदाबाद : बारिश मुसलाधार, शहर हुआ बेहाल

Thu, 01 Sep 2016 02:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 01 Sep 2016 02:53 PM IST
विज्ञापन
faridabad lashes in rain
rain - फोटो : अमर उजाला

लंबे अंतराल के बाद बुधवार की सुबह हुई झमाझम बारिश से शहर बेहाल हो गया। गली-मोहल्ले से लेकर सड़कें और शहर के अंडरपास सब के सब तालाब बन गए। बरसात ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी।

विज्ञापन


हालांकि गर्मी से लोगों को निजात भी मिली। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों और नौकरी पेशा वालों को हुई। क्योंकि आफिस निकलने के वक्त इंद्रदेव मेहरबान रहे। मजबूरी में स्कूली बच्चे और नौकरीपेशा वाले भीगते हुए स्कूल व दफ्तर पहुंचे।
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से शहर में बारिश नहीं हुई थी। ऐसे में उमस भी बढ़ गई थी। लोग गर्मी से बेहाल थे। बुधवार सुबह मौसम का मिजाज अचानक बदला और तेज बारिश होनी शुरू हो गई। 10:30 बजे तक बारिश होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली लेकिन उन्हें परेशानी का भी सामना करना पड़ा। अधिकांश निचले इलाके पानी में डूब गए। कॉलोनियों के साथ-साथ सेक्टरों का भी बुरा हाल रहा। ग्रामीण क्षेत्र भी जलभराव से अछूते नहीं रहे। सबसे अधिक बुरा हाल एनआईटी क्षेत्र का रहा। देरशाम तक यहां से पानी निकासी नहीं हो पाई थी।

हाईवे पर रेंगते रहे वाहन
हाईवे पर गड्ढों में पानी भरने की वजह से बड़खल चौक, नीलम पुल, अजरौंदा चौक, बाटा चौक और बल्लभगढ़ में हाईवे पर जाम लगा हुआ था। बसों, ऑटो व कार चालक बुरी तरह से फंसे हुए थे। नीलम पुल पर चढने से पहले ही वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी। बारिश के कारण कई सड़कों पर वाहन बंद हो गए थे, जिसके कारण भी जाम की स्थिति पैदा हो गई।

अंडरपास में भरा पानी
ओल्ड रेलवे स्टेशन के पास बने अंडरपास में जलभराव होने के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा था। दो पहिया चालकों को अंडरपास से निकलना मुश्किल हो रहा था। कमोवेश यही हाल एनएचपीसी अंडरपास का रहा। इसके अलावा नगर निगम मुख्यालय की सड़क, बीके चौक, रेलवे रोड, सेक्टर-15, 16, 17, प्याली चौक, सेक्टर-22-23 रोड, नंगला, कपड़ा कॉलोनी, पर्वतीय कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी, जनता कॉलोनी, डबुआ कॉलोनी, अशोका एंकलेव पार्ट-2, शिव दुर्गा विहार, दयालबाग समेत शहर के अन्य निचले इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया था।


स्टेशन से यात्रियों का निकलना मुश्किल
बारिश के कारण रेल यात्रियों को स्टेशन आना-जाना मुश्किल हो रहा था। रास्ते में पानी भर जाने के कारण उन्हें पानी से ही गुजरना पड़ा। प्लेटफार्म पर भी पानी भर गया था। यहां तक कि वेटिंग हाल तक पानी पहुंच गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed