फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   faridabad corporation will keep an eye through whatsapp on garbage firing people

कूड़ा जलाने वालों पर निगम वाट्सएप से रखेगा निगरानी

Thu, 24 Dec 2015 09:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 24 Dec 2015 09:02 AM IST
विज्ञापन
faridabad corporation will keep an eye through whatsapp on garbage firing people

शहर के चौक चौराहों और गलियों के सामने खुले में कचरा जलाने वालों की अब खैर नहीं। निगम निगम ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए वॉट्सएप नंबर जारी किया है।

विज्ञापन


शहरवासी अगर कहीं भी किसी व्यक्ति को खुले में कचरा जलाते देखते हैं तो उसका फोटो खींचकर उस नंबर पर वाट्सएप कर सकते हैं। निगम अधिकारियों ने इस वाट्सएप नंबर को शहर के मुख्य चौक चौराहों पर लगाया है।
विज्ञापन


ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए निगम की टीम मौके पर पहुंचेगी। ये अभियान स्वच्छ भारत मिशन के तहत शुरू किया गया है। इस अभियान में स्थानीय रेजीडेट्स वेलफेयर एसोसिएशन की भी मदद ली जाएगी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम ने 16 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर तक विशेष सफाई अभियान की शुरुआत की है। जिसमें वह सेक्टर के रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ मिल कर सफाई के प्रति लोगों को जागरूक  करने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस नंबर पर भेज सकते हैं फोटो
शहर के लोग कचरा जलाने के फोटो नगर निगम के वाट्सएप नंबर 09599780982 भेज सकते हैं। नगर निगम एसई अनिल मेहता ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत अभियान की शुरूआत की जा रही है। जैसे ही लोग शिकायत भेजेंगे हमारी टीम उस मौके पर पहुंच कर कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed