फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   faridabad bypass road dead body of old man found

बाईपास रोड पर बुजुर्ग का शव मिला, नहीं हो सकी पहचान

Tue, 12 Mar 2019 12:23 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 12 Mar 2019 12:23 PM IST
विज्ञापन
faridabad bypass road dead body of old man found
डेमो - फोटो : डेमो

फरीदाबाद सेक्टर-31 थाना पुलिस ने बाईपास रोड पर एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को बीके सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।

विज्ञापन


सेक्टर-31 थाना में तैनात एएसआई नारायण दत्त ने बताया कि पुलिस लाइन के समीप बाईपास रोड की ओर एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव अपने कब्जे में लिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी। शव बीके अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 65 से 70 वर्ष है। मृतक ने पैंट और कमीज पहनी हुई है। 
विज्ञापन


दुकान का शटर तोड़ चोरी 
फरीदाबाद के संजय कॉलोनी स्थित एक परचून की दुकान का शटर तोड़कर चोर नकदी के अलावा अन्य सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आशीष कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 33 फुट रोड पर परचून की दुकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार रात चोर उनकी दुकान का शटर तोड़ वहां से 80 हजार रुपये, दो मोबाइल फोन के अलावा कई सामान का सामान चोरी करके ले गए। सुबह उन्हें चोरी के बारे में पता चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed