{"_id":"5da3bf888ebc3e93ac721c2d","slug":"failed-to-repay-the-loan-and-he-murdered-a-friend-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधार नहीं चुका पाया तो कर दी दोस्त की हत्या, 24 घंटे में खुली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधार नहीं चुका पाया तो कर दी दोस्त की हत्या, 24 घंटे में खुली पोल
Mon, 14 Oct 2019 05:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 14 Oct 2019 05:51 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधार न चुका पाने पर एक युवक ने सीमापुरी इलाके में अपने दोस्त की गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने उसके चेहरे पर पत्थर से कई वार किए, लेकिन 24 घंटे से पहले ही उसकी पोल खुल गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मृतक की शिनाख्त साहिल (16) के रूप में हुई है। आरोपी की पहचान अरशद (21) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
वारदात के दौरान आरोपी ने साहिल से उसकी चेन और सोने की दो अंगूठियां भी लूट ली थीं, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोपी ने साहिल की मां से 50 हजार रुपये उधार लिए हुए थे, जिसे वह लौटा नहीं पा रहा था। साहिल के लापता होने के बाद आरोपी उसके परिवार के साथ हमदर्दी जताकर उसकी तलाश करवाता रहा, लेकिन परिवार ने उसी पर शक जताया, तो पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे दबोच लिया। रविवार तड़के खून से लथपथ साहिल का शव दिलशाद गार्डन के डियर पार्क से बरामद हुआ।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, साहिल परिवार के साथ कलंदर कॉलोनी (दिलशाद गार्डन) में रहता था। परिवार में मां सुरैया, एक शादीशुदा बहन रुखसार के अलावा एक मुंहबोली बहन रुकैया है। साहिल मोटर मेकेनिक का काम सीख रहा था। बहन रुखसार ने बताया कि रविवार को उनकी नानी के घर कार्यक्रम था, जिसकी घर में तैयारियां चल रही थी। शनिवार रात को उसका भाई दो अंगूठियां व चेन पहनकर स्कूटी से बाहर निकला था। इसके बाद उसका भाई नहीं लौटा।
विज्ञापन
परिवार साहिल की तलाश करता रहा। इस बीच उन्होंने दोस्त अरशद से पूछताछ की, तो उसने साहिल की जानकारी होने से इंकार कर दिया। अरशद रातभर परिवार के साथ साहिल की तलाश करवाता रहा। आरोप है कि परिवार को वह डियर पार्क लेकर पहुंचा, जिसके बाहर साहिल की स्कूटी खड़ी थी। पार्क के अंदर साहिल मृत अवस्था में मिला। उसका गला रेतने के अलावा हाथ-पैर बंधे थे। चेहरे पर भी किसी ने भारी वस्तु से वार किया हुआ था। परिवार को अरशद पर शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। अरशद से पूछताछ के बाद उसने हत्या की बात कुबूल कर ली।
50 हजार रुपये लिए थे उधार
आरोपी अरशद ने पुलिस की पूछताछ में खुलासा किया है कि साहिल उसका दोस्त था और उसके घर आना-जाना था। वह (अरशद) इलाके में परचून की दुकान चलाता है। उसे दुकान के लिए कुछ रुपयों की जरूरत थी। उसने दो बार में 50 हजार रुपये सुरैया से लिए थे, लेकिन रुपये नहीं लौटा पा रहा था। उधर परिवार अरशद से रुपये वापस मांग रहा था। दबाव बनता देखकर उसने साहिल की हत्या की साजिश रची। उसने शनिवार रात को देखा कि साहिल चेन और अंगूठी पहने आ रहा है। उसने कोल्डड्रिंक में नींद की गोलियां मिलाकर उसे पिला दी। साहिल के अचेत होते ही उसके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद पत्थर से उस पर वार करने का प्रयास किया, लेकिन उसकी नींद खुल गई। ऐसे में आरी से और फिर पत्थर से वार कर हत्या कर दी। बाद में आरी को पास में नाले में फेंक दिया। पुलिस ने आरी बरामद कर ली है।
परिवार में होते रहे हैं हादसे
साहिल की बहन रुखसार ने बताया कि 2004 में उसके पिता की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई थी। आनंद विहार इलाके में रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान उनका पैर ट्रैक में फंस गया था। दूसरी ओर 2010 में गली में बैठे साहिल के बड़े भाई दिलशाद को गोली लग गई थी। उसे किसने गोली मारी आज तक पता नहीं चल पाया है। इसके अलावा 2014 में साहिल के दूसरे बड़े भाई शमशाद की शादी के 22वें दिन सड़क हादसे में मौत हो गई थी।