मालिक ने की दरिंदगी: युवती को बेहोश कर किया दुष्कर्म, तंग आकर छोड़ी नौकरी, फिर भी धमकी देकर बनाता रहा शिकार
युवती को जब होश आया तो उसने विरोध किया। तब मालिक ने वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दी। धमकी के नाम पर कई बार उसके साथ दुष्कर्म कर चुका है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक फैक्टरी में काम करने वाली युवती ने आरोप लगाया है कि मालिक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। युवती की शिकायत पर बल्लभगढ़ महिला थाना ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। युवती का आरोप है कि पुलिस कोई सुनवाई नहीं कर रही है।
युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बल्लभगढ़ स्थित आर्य नगर में एक फैक्टरी में बिलिंग विभाग में नौकरी करती है। नौकरी के करीब एक महीने बाद फैक्टरी मालिक विकास ने उसे खाने में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। जिसके बाद वह बेहोश हो गई। विकास ने बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया।
युवती को जब होश आया तो उसने विरोध किया। तब मालिक ने वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दी। धमकी के नाम पर कई बार उसके साथ दुष्कर्म कर चुका है। उसके बाद तंग आकर युवती ने नौकरी छोड़ दी। नौकरी छोड़ने के बाद भी युवती को धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा।
उसके बाद युवती ने पुलिस को शिकायत दी। एसीपी बल्लभगढ़ मुनीष सहगल का कहना है कि आरोपित की तलाश की जा रही है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उनका कहना है कि युवती द्वारा पुलिस के सुनवाई न करने का आरोप गलत है।