फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Expiry date of the cold drink, COCA COLA fine of 15 million

एक्सपायर्ड कोल्डड्रिंक, कोका कोला पर 15 लाख का जुर्माना

Thu, 25 Jun 2015 09:43 AM IST
Updated Thu, 25 Jun 2015 09:43 AM IST
विज्ञापन
Expiry date of the cold drink, COCA COLA fine of 15 million

एक्सपायरी डेट की कोल्ड ड्रिंक बेचने पर एडीएम प्रशासन की कोर्ट ने मेसर्स हिंदुस्तान कोका कोला प्रा. लि. पर 15 लाख रुपये जुर्माना ठोका है। कोर्ट ने कंपनी एक्ट अधिनियम के तहत विक्रेता पर भी एक लाख का जुर्माना लगाया है।

विज्ञापन


यह कार्रवाई 2013 में शहर के राजेश कुमार शर्मा की एजेंसी पर की गई थी, जिसमें एक्सपायरी डेट के पांच नमूने प्रयोगशाला को भेजे गए थे। एजेंसी पर बड़ी मात्रा में एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक का स्टॉक मिला था।
विज्ञापन


पूछने पर एजेंसी संचालक राजेश ने बताया कि कंपनी को सूचित कर दिया गया है, लेकिन एक्सपायरी डेट के माल को नहीं उठाया गया। पांचों नमूनों की प्रयोगशाला रिपोर्ट भी अधोमानक (सब स्टैंडर्ड) निकली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भरे गए थे पांच नमूने जो जांच में निकले अधोमानक

Expiry date of the cold drink, COCA COLA fine of 15 million

फूड अफसर मामला कोर्ट में लेकर पहुंच गए। नोटिस जारी होने के काफी वक्त बाद भी कंपनी ने कोई अपील नहीं की। तमाम साक्ष्य और फूड अफसरों की रिपोर्ट को आधार मानकर न्याय निर्णायक अधिकारी विशाल सिंह ने कंपनी पर प्रति नमूना तीन लाख यानी पांच नमूनों के अधोमानक पाए जाने पर पर 15 लाख रुपये जुर्माना ठोका है। विक्रेता राजेश कुमार शर्मा पर भी 20-20 हजार के हिसाब से एक लाख जुर्माना लगाया गया है।


एडीएम के मुताबिक कंपनी पर 15 लाख और विक्रेता पर एक लाख जुर्माना लगाया गया है। फूड सेफ्टी अफसरों को आदेश तामील कराने को कह दिया है। कंपनी पर रियायत करने का मतलब है कि कंपनी को खुली छूट देकर आम आदमी की सेहत से खिलवाड़ करवाना।

नमूना भरकर प्रयोगशाला नहीं भेजना खुर्जा के एफएसओ पर भारी पड़ सकता है। एडीएम प्रशासन ने एफएसओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। एडीएम प्रशासन ने बताया कि पहासू में एफएसओ ने नमूना तो भरा लेकिन प्रयोगशाला नहीं भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed