जीआईपी मॉल परिसर में चल रही थी शराब पार्टी, आबकारी विभाग का छापा मैनेजर गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीआईपी मॉल परिसर में अप्पू घर के अंदर बगैर लाइसेंस के शराब पार्टी चल रही थी। आबकारी विभाग ने शुक्रवार रात छापेमारी कर इसके मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया। पार्टी में करीब 70 लोग मौजूद थे।
आबकारी विभाग ने अप्पूघर से विदेशी समेत विभिन्न ब्रांड की शराब की 80 बोतलें बरामद की हैं। मैनेजर के खिलाफ कोतवाली सेक्टर-39 में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
जिला आबकारी अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि अप्पूघर में अवैध रूप से पार्टी की सूचना मिली थी। शुक्रवार रात विभाग की टीम अप्पू घर पहुंची तो करीब 70 लोग डीजे की धुन पर नाच-गाना करते हुए शराब का सेवन कर रहे थे। अप्पू घर के पास शराब परोसने का लाइसेंस नहीं था।
काउंटर के नीचे शराब और बीयर की करीब 80 बोतल रखी हुई थीं। आबकारी विभाग की टीम ने अप्पू घर के मैनेजर त्रिलोकपुरी, दिल्ली निवासी विकास भट्टाचार्य को पकड़कर कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस के हवाले कर दिया।
उधर, कोतवाली सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि आबकारी अधिनियम की धारा-63 के तहत थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इससे पहले शुक्रवार शाम को ही आबकारी विभाग को हाजीपुर के एक होटल में लोगों को अवैध रूप से शराब परोसे जाने की सूचना मिली थी। जिला आबकारी अधिकारी राकेश सिंह ने तीन निरीक्षकों और सिपाहियों के साथ जाकर करीब एक घंटे तक छानबीन की। यहां शराब नहीं मिली।