{"_id":"652b48d4bd1484f40906c15a","slug":"event-organized-in-memory-of-kishore-kumar-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: किशोर कुमार की याद में कार्यक्रम का आयोजन, आईपीयू के वीसी बोले- उनकी गायकी में झलकते हैं विविधता के रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: किशोर कुमार की याद में कार्यक्रम का आयोजन, आईपीयू के वीसी बोले- उनकी गायकी में झलकते हैं विविधता के रंग
Sun, 15 Oct 2023 07:35 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 15 Oct 2023 07:35 AM IST
सार
किशोर कुमार मेमोरियल क्लब की ओर से यह कार्यक्रम रखा गया था। इस मौके पर फोटो प्रदर्शनी भी लगाई गई। क्लब की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में संगीत के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन
किशोर कुमार की याद में संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गायक स्वर्गीय किशोर कुमार की गायकी में विविधता के विभिन्न रंग हैं। इस तरह की विविधता दूसरे गायकों में कम ही मिलती है। उनके गानों को गुनगुनाते हुए हम बड़े हुए हैं। इसका असर कई पीढि़यों पर छाया हुआ है। यह बात आईपी यूनिवर्सिटी के कुलपति पद्मश्री प्रो. डॉ. महेश वर्मा ने गायक किशोर कुमार की याद में आयोजित संगीतमय कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन
किशोर कुमार मेमोरियल क्लब की ओर से यह कार्यक्रम रखा गया था। इस मौके पर फोटो प्रदर्शनी भी लगाई गई। क्लब की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में संगीत के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन
क्लब के संस्थापक कमल धीमान ने बताया कि कला, संगीत एवं समाजसेवा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले लोगों को किशोर कुमार अवार्ड से नवाजा गया। इस दौरान गजल गायिका पीनाज़ मसानी, संगीतकार रणजीत गजमेर कांचा, क्रिकेटर सुरेंद्र खन्ना, बैंडमिंटन खिलाड़ी मंजुशा कंवर शामिल थे।
विज्ञापन