फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Even after yellow alert did not rain temperature crossed 40 in delhi

झुलसने लगी दिल्ली: यलो अलर्ट के बाद भी नहीं बरसे बदरा, पारा पहुंचा 40 के पार; आज से होगी पांच दिन बारिश!

Tue, 20 May 2025 06:15 AM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Tue, 20 May 2025 06:15 AM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बहुत हल्की से हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं 30-40 किमी प्रति घंटा की गति से चल सकती है, जो धूल भरी हवाओं के साथ अस्थायी रूप से 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच जाएंगी। 

विज्ञापन
Even after yellow alert did not rain temperature crossed 40 in delhi
दिल्ली में भीषण गर्मी - फोटो : ANI

विस्तार

राजधानी में झुलसाने वाली गर्मी एक बार फिर दस्तक दे चुकी है। सूरज ने अपने कड़े तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। बीते दो दिन से बारिश के यलो अलर्ट के बाद भी बदरा नहीं बरस रहे हैं। आलम यह है कि लोगों को तपती गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। दिन ही नहीं, बल्कि सुबह से लेकर शाम तक सूरज ने आग बरसाना शुरू कर दिया है। ऐसे में गर्मी सितम ढ़ा रही है।

विज्ञापन

पांच दिन बारिश की संभावना
वहीं, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 20 से 25 मई तक बारिश की संभावना है। ऐसे में रविवार तक बारिश होने की संभावना है। इस दौरान आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की से बहुत हल्की बारिश से साथ और तेज हवाएं 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से चलने की संभावना है, जो गरज के साथ अस्थायी रूप से 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। ऐसे में न्यूनतम तापमान में कमी आएगी। पारा गिरकर 38 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पारा पहुंचा 40 के पार
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बहुत हल्की से हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं 30-40 किमी प्रति घंटा की गति से चल सकती है, जो धूल भरी हवाओं के साथ अस्थायी रूप से 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच जाएंगी। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 39 और 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। इधर, रविवार सुबह से ही सूरज अपने तेवर दिखाने लगा था। दिन चढ़ते-चढ़ते आसमान से आग बरसने लगी। ऐसे में लोग गर्मी से हलकान दिखे। शाम व रात के समय भी यह समस्या कम नहीं हुई। पसीने से लोग तरबतर दिखे। हालांकि, मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया था। लेकिन, बारिश नहीं हुई। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 40.8 डिग्री दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।

विज्ञापन

आया नगर में सबसे अधिक तापमान रहा
आया नगर में सबसे अधिक तापमान रहा। यहां अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम में 40.9, रिज में 40.3, और लोधी रोड में 39.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। साथ ही, न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 28.7 डिग्री दर्ज किया गया। रिज में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम रहा। यहां न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लोधी रोड में 27.6, आया नगर में 27.5, और पालम में 27.4 डिग्री दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed