{"_id":"58947d8b4f1c1b4a40e820dc","slug":"epf-overtaken-complain-be-400-employees-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"400 कर्मचारियों का ईपीएफ हड़पने वाली कंपनी की शिकायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
400 कर्मचारियों का ईपीएफ हड़पने वाली कंपनी की शिकायत
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 04 Feb 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम में 400 से अधिक कर्मचारियों को ठेके पर रखने वाली कंपनी द्वारा कर्मचारियों का पीएफ हड़पने की शिकायत कर्मचारी भविष्य निधि संगठन से की गई है। भविष्य निधि संगठन अब इस पूरे मामले की जांच कर रहा है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि कर्मचारियों की भविष्य निधि जमा न करके ठेका कंपनी ने करोड़ों का गोलमाल किया है। ठेके पर रखे गए निगम कर्मचारी तीन साल से दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार आरबी इंटरप्राइजेज नामक कंपनी ने आउट सोर्सिंग के जरिये नगर निगम के तीनों जोन में 408 कर्मचारियों की विभिन्न पदों पर नियुक्ति की गई थी।
विज्ञापन
बताया जाता है कि नियुक्त करने वाली फर्म नगर निगम से नियुक्त किए गए कर्मचारियों का ईपीएफ जमा कराने के लिए पैसे तो लेती थी लेकिन कर्मचारियों के खाते में पैसे जमा नहीं करती थी। इस बात की जानकारी होने पर नगर निगम ने उक्त फर्म को हटा दिया लेकिन कर्मचारियों का हजारों रुपये ईपीएफ का फंस गया।
तीन साल के अंदर कर्मचारियेां के खाते में महज तीन-चार हजार रुपये ही आ पाए हैं। कर्मचारियों के विरोध के बाद नगर निगम प्रशासन ने उक्त फर्म की शिकायत कर्मचारी भविष्य निधि संगठन से की है। अब संगठन पूरे मामले की जांच कर रहा है।