{"_id":"5dbd2ba28ebc3e016d63333d","slug":"epca-files-its-report-in-supreme-court-regarding-delhi-ncr-pollution-hearing-on-4-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईपीसीए की रिपोर्ट पर चार नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट, पराली के मुद्दे पर भी करेंगे गौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईपीसीए की रिपोर्ट पर चार नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट, पराली के मुद्दे पर भी करेंगे गौर
Sat, 02 Nov 2019 12:40 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 02 Nov 2019 12:40 PM IST
विज्ञापन
सुफ्रीम कोर्ट (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित प्राधिकरण ईपीसीए ने कोर्ट के सामने अपनी रिपोर्ट पेश की। सुप्रीम कोर्ट इस पर 4 नवंबर यानी सोमवार को सुनवाई करेगी।
विज्ञापन
जस्टिस अरुण मिश्रा की अध्यक्षता वाली बेंच सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण को लेकर दाखिल रिपोर्ट पर गौर करेगी। इसके साथ ही दिल्ली के पड़ोसी राज्यों में जलने वाली पराली को लेकर भी सुनवाई उसी दिन करेगी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार ईपीसीए ने सुप्रीम कोर्ट में पेश अपनी रिपोर्ट में अदालत से यह निर्देश देने की मांग की है कि दिल्ली के पड़ोसी राज्य पराली जलाना बंद करने, कचरा जलाना बंद करने और औद्योगिक कचरा के निस्तारण और निर्माण कार्य से उठने वाली धूल को कम करने के उपाय करें।
विज्ञापन