{"_id":"5b34e9cb4f1c1bf76e8ba8ec","slug":"environment-minister-of-delhi-written-letter-to-commissioner-for-regarding-tree-cutting-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण मंत्री ने कमिश्नर को लिखा लेटर, कहा- HC के आदेश के बाद भी पेड़ काटने वाले पर हो एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण मंत्री ने कमिश्नर को लिखा लेटर, कहा- HC के आदेश के बाद भी पेड़ काटने वाले पर हो एफआईआर
ब्यूरो,अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 28 Jun 2018 07:29 PM IST
विज्ञापन
save tree
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यावरण मंत्री इमरान हुसैन ने पुलिस आयुक्त से नेताजी नगर में पेड़ काटने की शिकायत पर एफआईआर दर्ज करवाने के लिए निर्देश जारी करने की गुजारिश की है। वहीं, पूरे मसले पर बात करने के लिए मुलाकात का वक्त मांगा है।
पर्यावरण मंत्री ने पुलिस आयुक्त का पत्र भी लिखा है। उनका कहना है कि बीते दिनों उन्हें शिकायत मिली थी कि दिल्ली हाईकोर्ट के चार जुलाई तक पेड़ न काटने के आदेश के बावजूद नेताजी नगर में पेड़ काटे गए।
यह अदालत की अवमानना का मामला है। शिकायत पर एफआईआर दर्ज कराने के लिए पर्यावरण विभाग के अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस से संपर्क किया। इसके बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई करने से इंकार कर रही है।