फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Engineer arrested in Delhi for murdering wife over property dispute after watching Hollywood crime shows

तकनीक के आगे चालाकी फेल: वेब सीरीज देख पति ने किया बीवी का खून, ऐसे फेल हुआ इंजीनियर का 'परफेक्ट मर्डर' प्लान

Mon, 03 Aug 2026 08:38 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Mon, 03 Aug 2026 08:38 PM IST
सार

संयुक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि जांच में पता चला कि कमल सिंह ने फरार होने से पहले अपने बैंक खातों से करीब सात लाख रुपये निकाले थे। तकनीकी निगरानी के जरिए उसकी गतिविधियों का पता लगाया गया। वह दिल्ली से गोरखपुर की ओर गया था, जहां से नेपाल भागने की योजना थी।

विज्ञापन
Engineer arrested in Delhi for murdering wife over property dispute after watching Hollywood crime shows
इंजीनियर पति ने किया पत्नी का कत्ल - फोटो : अमर उजाला/AI

विस्तार

दिल्ली के शाहदरा जिले में रहने वाला इंजीनियर कमल सिंह (53) संपत्ति विवाद में पत्नी की हत्या करना चाहता था, मगर वह नहीं चाहता था कि पुलिस उस तक पहुंच जाए। उसने हॉलीवुड क्राइम शो सीरीज देखकर पुलिस से बचने का तरीका सीखा और पत्नी की हत्या कर दी। मगर वह तकनीक से नहीं बच सका। शाहदरा जिला पुलिस ने तकनीकी जांच से आरोपी पति कमल सिंह को कई राज्यों में तलाश के बाद मथुरा रेलवे स्टेशन के पास गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

बेटा घर लौटा तो देखी मां की खून से सनी लाश
पूर्वी दिल्ली के संयुक्त पुलिस आयुक्त अजीत कुमार सिंगला ने बताया कि आरोपी पति हॉलीवुड अपराध सीरीज द स्टेयरकेस से प्रभावित था और उसे लगा था कि हथियार ठिकाने लगाने से वह पुलिस की जांच से बच जाएगा। उन्होंने बताया कि हत्या का मामला 30 जुलाई की रात सामने आया, जब दंपती का बेटा गौरव घर लौटा और उसने दिल्ली के शाहदरा स्थित गगन विहार आवास में अपनी मां कोमल सिंह (50) को खून से लथपथ हालत में पाया। घर में एक बैग से खून लगे कैंची के जोड़े को बरामद किया गया है। इसे अपराध में इस्तेमाल किए जाने का संदेह था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी से खुला राज
पुलिस ने बताया कि मामले की गुत्थी सुलझाने में सीसीटीवी फुटेज सबसे अहम सुराग साबित हुआ। फुटेज से पता चला कि सुबह दंपती के दोनों बच्चों के घर से जाने के बाद केवल आरोपी और पीड़िता ही घर में मौजूद थे। पुलिस को ऐसी फुटेज भी मिली, जिसमें पीड़िता की चीखें सुनाई दे रही हैं और इसके बाद आरोपी संदिग्ध हथियार को बैग में छिपाकर घर से निकलता दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन

हत्या से पहले निकाले थे सात लाख रुपये
संयुक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि जांच में पता चला कि कमल सिंह ने फरार होने से पहले अपने बैंक खातों से करीब सात लाख रुपये निकाले थे। तकनीकी निगरानी के जरिए उसकी गतिविधियों का पता लगाया गया। वह दिल्ली से गोरखपुर की ओर गया था, जहां से नेपाल भागने की योजना थी, लेकिन बाद में पुलिस को गुमराह करने के लिए रास्ता बदलकर मथुरा की ओर चला गया। 

कैंची से की हत्या
जांच अधिकारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि उसे मथुरा रेलवे स्टेशन के पास गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से 12.75 लाख रुपये नकद और हत्या के बाद फरार होने में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद की गई। आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने लंबे समय से चल रहे पारिवारिक संपत्ति विवाद के कारण हत्या की साजिश पहले ही रच ली थी। वारदात से कुछ दिन पहले कैंची खरीदी थी।

हथियार ठिकाने कैसे लगाने हैं ये सीखा
संयुक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि आरोपी ने कबूल किया कि द स्टेयरकेस देखने के बाद उसने हथियार को ठिकाने लगाने की योजना बनाई थी और उसे लगा था कि इससे जांच में परेशानी आएगी। हालांकि, वैज्ञानिक जांच, सीसीटीवी विश्लेषण और तकनीकी निगरानी ने उसकी पूरी योजना को विफल कर दिया। पुलिस ने बताया कि मामले में फॉरेंसिक जांच और अन्य बरामदगी समेत आगे की जांच जारी है।

आरोपी कम्युनिकेशन इंजीनियर
आरोपी ने बताया कि दो अगस्त को उसने नेपाल भागने की एक और कोशिश की, क्योंकि उसे लगा कि भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस की चौकसी कम हो गई है। हालांकि, तकनीकी निगरानी और खास खुफिया जानकारी के आधार पर जांच टीम ने उसे मथुरा रेलवे स्टेशन के पास रोककर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कमल सिंह (52) एक इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियर है और फ्रीलांस एसएपी सॉफ्टवेयर कंसल्टेंट के तौर पर काम करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed