फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रविंद्र तोंगड़ मामले की जांच कर सकता है ईडी, नकदी कम संपत्ति की कई फाइलें ज्यादा मिलीं

Fri, 21 Sep 2018 04:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Fri, 21 Sep 2018 04:44 AM IST
विज्ञापन
Enforcement Directorate can investigate case of ravindra tongd
केंद्रीय मंत्री के साथ रविंद्र तोंगड़ - फोटो : अमर उजाला
ग्रेनो प्राधिकरण के पूर्व जीएम रविंद्र तोंगड़ के ठिकानों पर आयकर का छापा तीसरे दिन भी जारी रहा। इसे ग्रेटर नोएडा में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। छापेमारी कर रही टीम में कुछ नए अधिकारियों की भी मौजूदगी दिखाई दी।  वहीं, बृहस्पतिवार को ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की टीम के आने की भी चर्चा रही, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। सूत्रों ने बताया कि कंपनियों में शेयर की कड़ी विदेशों से जुड़ने पर ईडी भी जांच कर सकती है। रविंद्र के सेक्टर बीटा-वन स्थित आवास, पूर्वांचल सोसायटी स्थित आवास और एक रिश्तेदार के एस प्लेटेनियम स्थित आवास आदि ठिकानों पर तीसरे दिन भी कार्रवाई जारी रही। तोंगड़ के बीटा-वन स्थित आवास पर दिनभर अफसरों की टीम आती-जाती रही। 
Enforcement Directorate can investigate case of ravindra tongd
रविंद्र तोंगड़ के घर के बाहर आते आयकर विभाग के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
दोपहर को आयकर टीम तोंगड़ के जारचा स्थित पैतृक गांव आनंदपुर से एक युवक को अपने साथ लेकर बीटा-वन स्थित घर आई। वह अपने साथ एक बैग भी लेकर आए। बैग में दस्तावेज और अन्य सामग्री बताई जा रही है। युवक को करीब 40 मिनट तक बीटा वन स्थित घर पर रखा गया। इसके बाद टीम उसे लेकर चली गई। गांव में कुछ सामान आयकर टीम के हाथ लगा है। घर पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की गई। इसके अलावा दोपहर में ही टीम के साथ कौशल्या वर्ल्ड स्कूल का एक कर्मचारी भी आया। 

टीम ने टेंट हाउस से मंगाए गद्दे 

Enforcement Directorate can investigate case of ravindra tongd
आयकर विभाग के अधिकारी रविंद्र तोंगड़ के घर पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
वह भी काफी देर तक यहां पर रहा। सूत्रों का कहना है कि कार्रवाई के दौरान नकदी कम मिली है, लेकिन संपत्ति की कई फाइलें मिली हैं। बैंक के कुछ लॉकरों का भी पता चला है। आयकर विभाग के अधिकारी फाइलों में मौजूद दस्तावेज की कड़ियां जोड़ने में लगे हैं। दिल्ली की टीम यह कार्रवाई कर रही है।  
पुलिस बल देखकर मीडिया का लगा जमावड़ा
बृहस्पतिवार को तोंगड़ के बीटा वन स्थित घर पर और पुलिस बल पहुंच गया। इससे शहर में चर्चा फैल गई कि पुलिस यहां कार्रवाई के लिए पहुंची है। इससे मौके पर मीडिया का भी जमावड़ा हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Enforcement Directorate can investigate case of ravindra tongd
रविंद्र तोंगड़ के घर के बाहर खड़ी आयकर विभाग की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
हालांकि, बाद में पता चला कि एक पुलिस अफसर आयकर विभाग के अधिकारी से मिलने पहुंचे थे। खबर लिखे जाने तक छापेमारी की कार्रवाई जारी रही। सुरक्षा के मद्देनजर पीएसी के जवान भी तैनात किए गए हैं।  
टीम ने टेंट हाउस से मंगाए गद्दे 
आयकर विभाग की टीम ने टेंट हाउस आदि से कुछ गद्दे मंगाए हैं। इससे टीम के यहां अभी और अधिक समय तक रुकने की संभावना होने लगी है। टीम के तीन दिन तक रुकने के बाद इस बात की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता कि उन्हें यहां से गहन जानकारियां मिल रही हैं। टीम के रविंद्र तोंगड़ के ठिकानों पर डेरा डालकर छापेमारी करने से मोटी बेनामी संपत्ति व काले धन मिलने की चर्चाएं तेजी से बढ़ती जा रही हैं। हालांकि अधिकारिक रूप से टीम ने इस संबंध में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है।  
विज्ञापन
Enforcement Directorate can investigate case of ravindra tongd
रविंद्र तोंगड़ का स्कूल - फोटो : अमर उजाला
आयकर की टीम ने पड़ोसियों के घर में लगाए थे ताले 
रविंद्र तोंगड़ का आनंदपुर गांव में आलीशान घर है। ग्रामीण बताते हैं कि रविंद्र गाव में आते रहते हैं। वे गांव में कुछ चुनिंदा दोस्तों से मिलते थे। मंगलवार को आयकर विभाग की टीम एक दर्जन गाड़ियों में सवार होकर पहुंची थी, जिसकी चर्चा बृहस्पतिवार को भी लोग करते रहे। सूत्र बताते हैं कि पहले दिन आयकर विभाग की टीम ने पड़ोसियों के घरों में भी ताला लगा दिया था। यहां से वे कुछ दस्तावेज अपने साथ लेकर गए हैं। वहीं, रविंद्र के दादरी व ग्रेटर नोएडा स्थित कौशल्या वर्ल्ड स्कूल बृहस्पतिवार को खुल गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed