फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   encounter between uttar pradesh police and criminals in khurja off bulandshahr

यूपी: पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, बदमाश को लगी गोली, एक फरार

Wed, 05 Sep 2018 02:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 05 Sep 2018 02:27 PM IST
विज्ञापन
encounter between uttar pradesh police and criminals in khurja off bulandshahr
मुठभेड़ में घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी है, गोली लगने से वह घायल हो गया। वहीं उसका एक साथी फरार हो गया है। 
विज्ञापन


बुलंदशहर की खुर्जा पुलिस और बदमाशों के बीच खुर्जा जंक्शन रोड पर हरिओम सिंह पंचवटी बंबे के पास मुठभेड़ हुई है। दरअसल पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश पुलिस को देखकर घबरा गए। 
विज्ञापन

 
उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों तरफ से 6 राउंड फायरिंग हुई। फायरिंग में एक बदमाश को गोली लग गई। वहीं उसका साथी फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा जिस बदमाश को गोली लगी है, उसका नाम साबू है और वो अलीगढ़ से वांछित है, उस पर 25 हजार के इनामी रखा गया है। दोनों बदमाश 
अलीगढ़ से खुर्जा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने आए थे। 

लगभग आधा घंटे तक चली मुठभेड़ में दोनों तरफ से 6 राउंड फायरिंग हुई। पुलिस ने घायल बदमाश से एक तमंचा और कारतूस के खाली खोखे बरामद किए हैं। अलीगढ़ के चंडौस के रहने वाले घायल बदमाश साबू को अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed