फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Encounter between miscreant Lalit Nepali and Delhi Police

Encounter In Delhi : कुख्यात बदमाश ललित नेपाली का एनकाउंटर, दो दर्जन से अधिक वारदातों में था शामिल

Wed, 02 Jul 2025 08:14 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 02 Jul 2025 08:14 AM IST
सार

दिल्ली के सराय काले खान बस अड्डे के पास साउथ ईस्ट एसटीएफ और सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में एक कुख्यात बदमाश ललित नेपाली के साथ मुठभेड़ हुई।

विज्ञापन
Encounter between miscreant Lalit Nepali and Delhi Police
Encounter In Delhi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण-पूर्व जिले की एसटीएफ व सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय लुटेरे मदनगीर, आंबेडकर नगर निवासी ललित उर्फ नेपाली उर्फ संजयललित उर्फ नेपाली को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। उसके बाएं पैर में गोली लगी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए बदमाश को साकेत थाने के सशस्त्र डकैती मामले में 14 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई जा चुकी है। उसके पास से 4 कारतूसों के साथ .32 बोर की एक अर्ध-स्वचालित पिस्तौल और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिले की अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ऐश्वर्या शर्मा ने बताया, ललित पहले डेढ़ दर्जन से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल रहा है और दो मामलों में उसे अपराधी घोषित किया हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस ने बस अड्डे के पास घेराबंदी की। आरोपी मोटरसाइकिल पर सराय काले खां आईएसबीटी की तरफ से वेस्ट टू वंडर पार्क की तरफ जा रहा था। पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया।
विज्ञापन


पुलिस टीम को देखकर आरोपी ने गोली चला दी। गोली एसीपी, लाजपत नगर मिहिर सकारिया के सीने में लगी, लेकिन वह अपनी बीपी जैकेट की वजह से बच गए। तभी बचाव में एसआई कुलदीप ने उस पर गोली चला दी। मुठभेड़ के दौरान दो गोलियां अपराधी व दो राउंड पुलिस ने किए। बदमाश के बाएं पैर में गोली लगने से वह घायल होकर गिर गया। उसके कब्जे से बरामद मोटरसाइकिल नोएडा के सेक्टर-24 थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Delhi Weather: भीगने के लिए तैयार रहें दिल्लीवासी, अब जमकर बरसेंगे बदरा; इतने दिनों तक होगी बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed