फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   According to the Meteorological Department, it will rain in Delhi for the whole week

Delhi Weather: भीगने के लिए तैयार रहें दिल्लीवासी, अब जमकर बरसेंगे बदरा; इतने दिनों तक होगी बारिश

Wed, 02 Jul 2025 07:59 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 02 Jul 2025 07:59 AM IST
सार

दिल्ली में बुधवार को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। ऐसे में बहुत हल्की बारिश गरज के साथ होगी। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 34 और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

विज्ञापन
According to the Meteorological Department, it will rain in Delhi for the whole week
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूरे हफ्ते बारिश दिल्लीवासियों को भिगाएगी। मानसून के आगमन से राजधानी का मौसम खुशनुमा हो गया है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले छह से सात दिनों तक हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन

सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे से मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे के बीच राजधानी में 2.5 मिलीमीटर वर्षा हुई। वहीं, बुधवार को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। ऐसे में बहुत हल्की बारिश गरज के साथ होगी। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 34 और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार सुबह से ही सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल जारी रहा। दिन के समय में धूप निकली। हालांकि, दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। लेकिन, लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 35.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का न्यूनतम स्तर 64 फीसदी रहा।

विज्ञापन

लोधी रोड में सबसे अधिक तापमान रहा
लोधी रोड में सबसे अधिक तापमान रहा। यहां अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रिज में 34, आया नगर में 33.4 और पालम में 33 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। वहीं, रिज में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम रहा। यहां न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आया नगर में 25.6, पालम में 24.1 और लोधी रोड में 24.2 डिग्री दर्ज हुआ।

इसके अलावा, मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार सुबह 8:30 बजे तक मयूर विहार में 2.5, पालम में 27.2, आया नगर में 22.6, रिज में 1.4, नजफगढ़ में 11, मानक वेधशाला सफदरजंग में 2.5 और लोधी रोड में बारिश में 1.8 एमएम बारिश दर्ज की गई।

जून में 45 प्रतिशत अधिक हुई वर्षा
दिल्ली में इस बार जून में 107.1 मिलीमीटर वर्षा हुई, जो सामान्य (74.1 मिलीमीटर) से 45 प्रतिशत अधिक है। पिछले वर्ष जून में 243.4 मिलीमीटर वर्षा हुई थी। इससे पहले वर्ष 2017 में जून में 191.9 मिलीमीटर वर्षा हुई थी। इसके बाद आठ वर्षा में इस बार जून में दूसरा सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें: Delhi : वाणिज्य भवन के निदेशक के घर से लाखों के आभूषण और नकदी चोरी, सब गए थे छुट्टी मनाने

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed