Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Awareness regarding SIR will increase in the colonies.

Delhi NCR News: एसआईआर को लेकर कॉलोनियों में बढ़ेगी जागरूकता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों को अभियान से जोड़ने की पहल, अशोक नगर वोटर सेंटर में अधिकारियों ने की बैठक
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर अब कॉलोनियों में भी जागरूकता अभियान चलाने की तैयारी है। इसके लिए रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के पदाधिकारियों को जोड़ा जा रहा है, ताकि मतदाताओं तक प्रक्रिया की सही जानकारी पहुंचे और उन्हें जरूरत पड़ने पर उचित मार्गदर्शन मिल सके।
इसी सिलसिले में शुक्रवार को एसी-64 अशोक नगर स्थित वोटर सेंटर में अधिकारियों ने विभिन्न कॉलोनियों के आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें एसआईआर से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रतिनिधियों ने प्रक्रिया को लेकर अपने सवाल और सुझाव भी अधिकारियों के सामने रखे।
विज्ञापन

बैठक का उद्देश्य मतदाताओं को पुनरीक्षण प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेजों और नाम संबंधी जानकारी से अवगत कराना रहा। अधिकारियों का प्रयास है कि स्थानीय स्तर पर आरडब्ल्यूए पदाधिकारी लोगों और चुनाव अधिकारियों के बीच संपर्क सूत्र बनें, ताकि मतदाताओं की समस्याओं का समय पर समाधान हो सके। बैठक में दुर्गापुरी आरडब्ल्यूए अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता, रामनगर एक्सटेंशन के अध्यक्ष लोकेश पांचाल व उपाध्यक्ष अरविंद कुमार, रामनगर आरडब्ल्यूए महासचिव देवेंद्र शर्मा, अशोक नगर अध्यक्ष मुकेश टांक तथा जगतपुरी के महासचिव राजीव शर्मा और वरुण अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed