फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Employees theft gold jewellery worth Rs 15 lakh in delhi

15 लाख रुपये के सोने के जेवरात ले उड़ा कर्मचारी, ऐसे हुआ खुलासा

Sat, 16 Mar 2019 02:15 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: vivek shukla Updated Sat, 16 Mar 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
Employees theft gold jewellery worth Rs 15 lakh in delhi
सांकेतिक तस्वीर

कोतवाली इलाके में एक ज्वेलर की दुकान का कर्मचारी 15 लाख रुपये के सोने के जेवरात लेकर फरार हो गया। दुकान में रखे स्टॉक की जांच के दौरान जेवरात गायब होने का खुलासा हुआ। घटना के उजागर होने के बाद से आरोपी फरार है। पीड़ित ज्वेलर की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने अमानत में ख्यानत का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सुलिश वर्मा सपरिवार शालीमार बाग इलाके में रहता है। उसका कूचा महाजनी चांदनी चौक में ज्वेलरी का शोरूम है। शोरूम में कई कर्मचारी काम करते हैं। पुलिस को दी शिकायत में सुलिश वर्मा ने बताया कि 16 फरवरी को वह जेवरात का स्टॉक चेक कर रहा था, जिसमें करीब साढ़े छह सौ ग्राम सोने के जेवरात गायब मिले।
विज्ञापन


सुलिश ने अपनेे कर्मचारियों को बुलाकर पूछताछ की। उन्हें एक दिन का समय दिया कि अगर वह सच्चाई बता देते हैं तो कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करेंगे। अगले दिन एक कर्मचारी को छोड़कर सभी कर्मचारी काम पर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंद्रप्रकाश वर्मा नाम का कर्मचारी नहीं आया था। सुलिश ने उसके फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका फोन बंद मिला। सुलिश बुराड़ी स्थित उसके घर पर गया, लेकिन वह वहां से भी फरार था। उसके बाद सुलिश ने 14 मार्च को कोतवाली थाने में इसकी शिकायत कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed