फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   elections 2019 kejriwal first PC at aap headquarter 85 percent job for delhi on full statehood

पूर्ण राज्य बनने पर दिल्लीवालों के लिए 85% नौकरियां : अरविंद केजरीवाल

Tue, 12 Mar 2019 01:11 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Tue, 12 Mar 2019 01:11 PM IST
विज्ञापन
elections 2019 kejriwal first PC at aap headquarter 85 percent job for delhi on full statehood
अरविंद केजरीवाल - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार दिन में पहली बार पार्टी के मुख्यालय से प्रेस कांफ्रेंस की जिसमें उन्होंने सीधे तौर पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और प्रधानमंत्री चुनने के लिए नहीं बल्कि पूर्ण राज्य की मांग को लेकर जनता से वोट करने की अपील की। उन्होंने इस प्रेस कांफ्रेंस के दौरान आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीतियों की चर्चा की।

विज्ञापन


इस प्रेस कांफ्रेंस की सबसे खास बात ये है कि अरविंद केजरीवाल ने पहली बार आईटीओ के पास 206 राउज एवेन्यू स्थित पार्टी के मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस की, इससे पहले वह दिल्ली सचिवालय से या फिर अपने सिविल लाइंस स्थित सरकारी आवास में प्रेस कांफ्रेंस करते थे। वह आम आदमी पार्टी के मुख्यालय में आते तो जरूर थे लेकिन कभी यहां से प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित नहीं किया था।
विज्ञापन


आज उन्होंने यहां से पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा, '70 साल से दिल्ली के लोगों का शोषण हो रहा है, ये सरासर नाइंसाफी है। इस बार लोकसभा चुनाव में दिल्ली की जनता पूर्ण राज्य के लिए वोट देगी।' उन्होंने केंद्र सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा, 'दिल्ली के लोग हर साल 1.5 लाख करोड़ का इनकम टैक्स केंद्र सरकार को देते हैं। गोवा जैसे कम आबादी वाले राज्य पर केंद्र सरकार 3200 करोड़ खर्च करती है, और दिल्ली पर सिर्फ 325 करोड़।

विज्ञापन
विज्ञापन

'दिल्ली में 2 लाख से ज्यादा सरकारी नौकरियों के पद हैं, लेकिन हम नौकरी नहीं निकाल सकते'

elections 2019 kejriwal first PC at aap headquarter 85 percent job for delhi on full statehood
अरविंद केजरीवाल - फोटो : सोशल मीडिया

केजरीवाल ने कहा अगर दिल्ली पूर्ण राज्य बनती है तो 85% नौकरियां दिल्ली के युवाओं के लिए सुरक्षित की जाएंगी और यूनिविर्सिटी में भी 85% सीट दिल्ली के छात्रों के लिए सुरक्षित की जाएगी।

केजरीवाल ने पूर्ण राज्य की मांग के लिए जोर देते हुए एक बार फिर कहा, इस बार का लोकसभा चुनाव दिल्ली के लोग अपने हक के लिए लड़ेंगे। पूर्ण राज्य दिल्ली के लोगों का अधिकार है और हम किसी भी हालत में दिल्ली को उसका हक दिलाकर रहेंगे।

केजरीवाल ने ये भी कहा कि दिल्ली में 2 लाख से ज्यादा सरकारी नौकरियों के पद हैं लेकिन हम नौकरी नहीं निकाल सकते। पूर्ण राज्य बनने पर ये नौकरियां हम निकाल सकेंगें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed