केजरीवाल की इस गलती के कारण खत्म हो सकती है आम आदमी पार्टी, EC ने दी चेतावनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मुख्यमंत्री और 'आप' के संयोजक अरविंद केजरीवाल की एक गलती के कारण आम आदमी पार्टी पर निलंबन का खतरा मंडरा रहा है।
चुनाव आयोग ने केजरीवाल को उनकी 'रिश्वत' संबंधी टिप्पणी के लिए चेतावनी दे दी है कि अगर वो आचार संहिता का उल्लंघन करने से बाज नहीं आए तो उनके और उनकी पार्टी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यहां तक कि आम आदमी पार्टी के निलंबन या उसे खत्म करने तक की कार्रवाई की जा सकती है। चुनाव आयोग ने केजरीवाल को फटकार लगाते हुए कहा है कि आगे से वह अपने चुनावी भाषणों पर लगाम लगाएं अन्यथा वह आचार संहिता के उल्लंघन के दोषी पाए जाने के लिए सजा के हकदार होंगे।
चुनाव आयोग के पास है पार्टी की मान्यता रद्द करने का अधिकार
आयोग ने केजरीवाल को इलेक्शन सिंबल्स(रिजर्वेशन एंड अलॉटमेंट) ऑर्डर एक्ट के पैरा 16 के तहत कार्रवाई करने की चेतावनी दी। पैरा 16 के तहत चुनाव आयोग को यह अधिकार है कि वह आचार संहिता उल्लंघन करने वाली पार्टी की मान्यता तक रद्द कर सकती है।
बता दें कि इससे पहले आयोग ने केजरीवाल को 16 जनवरी को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था।
किस बयान पर मिली चेतावनी
इसी महीने में केजरीवाल ने गोवा की अपनी एक चुनावी रैली के दौरान लोगों से अपील की थी कि वे कांग्रेस और बीजेपी से पैसे ले लें मगर वोट आम आदमी पार्टी को ही दें। उन्होंने लोगों से कहा था कि कांग्रेस और बीजेपी के लोग उन्हें पैसे देने आएंगे तब महंगाई को ध्यान में रखकर लोग 5 हजार की जगह 10 हजार मांगें वह भी नए नोटों में।
केजरीवाल ने फैसले के विरुद्ध किया ट्वीट
अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग के फैसले को गलत ठहराते हुए ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने कहा है कि उनके खिलाफ चुनाव आयोग का फैसला पूरा तरह से गलत है। निचली अदालत में उनके पक्ष में फैसला आया था। चुनाव आयोग ने अदालत के उस फैसले पर ध्यान नहीं दिया। अब वो अदालत में इस फैसले को चुनौती देंगे।
EC order agnst me completely wrong. Lower court gave order in my favor. EC ignored court's order. Will challenge EC's latest order in court
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 21, 2017