फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   election commission suggests delhi police to ask before conference

कॉन्फ्रेंस से पहले चुनाव आयोग से लेनी होगी अनुमति

Wed, 23 Apr 2014 01:52 AM IST
Updated Wed, 23 Apr 2014 01:52 AM IST
विज्ञापन
election commission suggests delhi police to ask before conference

आम चुनाव के दौरान दिल्ली पुलिस को संदिग्ध मामलों में प्रेस कांफ्रेंस करने से पहले चुनाव आयोग से मंजूरी लेनी होगी। खासतौर से उन मामलों में जो कथित आतंकी गतिविधियों या किसी खास समुदाय से जुड़े हों।

विज्ञापन


दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से इस संबंध में दिल्ली पुलिस को निर्देश जारी कर दिया है। यह व्यवस्था चुनाव आचार संहिता लागू रहने तक जारी रहेगी।
विज्ञापन


चुनावी आचार संहिता 16 मई को चुनाव परिणाम आने के बाद ही हटेगी।

संदिग्‍ध मामलों में एलर्ट रहे पुलिस

election commission suggests delhi police to ask before conference

दरअसल यह सारी कवायद देश में हो रहे आम चुनाव में मतदाताओं का सांप्रदायिक ध्रुवीकरण से बचाने की है।

चुनाव आयोग को अंदेशा है कि इस तरह के मामले मीडिया में आने से कुछ राजनीतिक दल उसका चुनावों में तथाकथित रूप से फायदा उठा रहे हैं। इसका प्रभाव चुनाव में पड़ने का आसार रहता है।

इसलिए दिल्ली पुलिस को यह निर्देश जारी कर संदिग्ध मामलों में प्रेस कांफ्रेंस करने से पहले सतर्क रहने को भी कहा है। 16 मई तक किसी भी तरह की प्रेस कांफ्रेंस करने पहले चुनाव आयोग से अनुमति लेनी होगी।

चुनाव आयोग ने मांगा जवाब

election commission suggests delhi police to ask before conference

चीफ नोडल ऑफिसर आचार संहिता अंकुर गर्ग ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि यह निर्देश जारी हुआ है।

पिछले दिनों दिल्ली पुलिस ने दो प्रेस कांफ्रेंस करके इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) के दो आतंकियों को पकड़ने का दावा किया था। इनमें तहसीन अख्तर और पाकिस्तानी नागरिक वकास और तीन युवाओं को राजस्थान से पकड़ा था जिन पर आईएम से जुड़े होने का शक था।

उसके बाद से चुनाव आयोग ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया था। सूत्रों की मानें तो चुनाव आयोग ने उन दोनों प्रेस कांफ्रेंस के बारे दिल्ली पुलिस से स्पष्टीकरण भी मांगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed