{"_id":"5cafc419bdec221425447bfd","slug":"election-commission-of-uganda-to-be-see-lok-sabha-election-2019-voting-process","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबसे बड़े लोकतंत्र में ईवीएम से मतदान देखना बेहद सुखद: किगोजी मुस्तफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबसे बड़े लोकतंत्र में ईवीएम से मतदान देखना बेहद सुखद: किगोजी मुस्तफा
Fri, 12 Apr 2019 04:17 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 12 Apr 2019 04:17 AM IST
विज्ञापन
Election Commission of Uganda
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में ईवीएम से मतदान प्रक्रिया को देखना बेहद सुखद है। हम यहां यह प्रक्रिया देखकर यूगांडा में इसे अपनाने के लिए सरकार को पत्र लिखेंगे। ये बात बृहस्पतिवार को नॉलेज पार्क के शारदा विवि में बने मॉडल बूथ का निरीक्षण करने आए कमिश्नर इलेक्शन कमीशन यूगांडा किगोजी सेबागाला मुस्तफा ने अमर उजाला से कही।
विज्ञापन
देश में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से चुनाव प्रक्रिया को देखने के लिए यूगांडा के अपर चुनाव आयुक्त और दो कमिश्नर समेत चार लोगों का प्रतिनधिमंडल ग्रेटर नोएडा के मॉडल बूथों पर पहुंचा।
विज्ञापन
यूगांडा चुनाव आयोग की टीम ने ग्रेनो में बने चारों मॉडल बूथ का दौरा किया। शारदा विश्वविद्यालय में बने मॉडल बूथ पर कुलाधिपति पीके गुप्ता और जिलाधिकारी बीएन सिंह व स्वीप कार्यक्रम के प्रभारी अधिकारी राजीव त्यागी मौजूद रहे। टीम के सदस्य फादर एग्लन बूथ पर पहुंचे, जहां उनका पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। यहां से टीम के सदस्यों ने रायन इंटरनेशनल स्कूल और सेंट जोसेफ स्कूल में मतदान की जानकारी ली और लोगों से बात भी की।
विज्ञापन
आइशा बी लुबेगा डिप्टी चेयरपर्सन इलेक्शन कमीशन यूगांडा ने ईवीएम से वोटिंग प्रक्रिया की सराहना की। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों में मतदान को लेकर काफी उत्साह दिखा। कहा कि यह उनके लिए अचंभित करने वाला है कि इतने बड़े लोकतंत्र में ईवीएम से लोग वोटिंग कर रहे हैं। इस दौरान टीम में कमिश्नर अहाब्वे जस्टिन मुगाबी और सीनियर ऑफीसर मटसिको इमेनुअल भी मौजूद रहे।