{"_id":"5ce0249fbdec2207073c53f5","slug":"election-commission-notice-to-congress-leader-arun-yadav-distributing-party-symbol","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेता अरुण यादव को नोटिस, सिंबल बांटने पर भाजपा ने की थी शिकायत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस नेता अरुण यादव को नोटिस, सिंबल बांटने पर भाजपा ने की थी शिकायत
Sat, 18 May 2019 08:58 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Sat, 18 May 2019 08:58 PM IST
सार
-न्याय स्कीम के आवेदन और सिंबल बांटने पर भाजपा ने की थी शिकायत
-कांग्रेस नेता अरूण यादव को नोटिस
विज्ञापन
चुनाव आयोग (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
न्याय स्कीम के हैंडबिल और आवेदन पत्र बांटने के आरोप में मध्य प्रदेश के खंडवा संसदीय सीट के प्रत्याशी अरूण सुभाषचंद्र यादव को चुनाव आयोग ने नोटिस देकर 24 घंटे में अपनी पक्ष रखने को कहा है।
विज्ञापन
भाजपा ने 3 मई को शिकायत की थी कि खंडवा में जगह जगह पर कांग्रेस अपनी न्याय स्कीम के नाम पर वोटरों को लुभा रही है। जोकि आदर्श आचार संहिता के खिलाफ है। इस पर मध्यप्रदेश केमुख्य निर्वाचन अधिकारी से आयोग ने इस पूरे मामले की रिपोर्ट 7 मई को मांगी थी।
विज्ञापन
इस रिपोर्ट के आधार पर जांच में पाया गया कि हैंडबिल और आवेदन पत्र हाथ केसिंबल केसाथ भरवाए जा रहे हैं। इस पर कार्रवाई करते हुए एक एफ आई आर एक कार्यकर्ता पर दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
यादव को अपना पक्ष रखने को कहा गया है। आयोग केसूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक क्योंकि यह समस्त कार्य यादव केसज्ञान में थे । इसलिए संतोषजनक जवाब न देने पर उनके खिलाफ कड़ा कार्रवाई भी हो सकती है।