फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Elderly woman died due to fire on the third floor of the house

Delhi: मकान की तीसरी मंजिल पर लगी आग से बुजुर्ग महिला की मौत, बेटा घायल; अस्पताल में कराया गया भर्ती

Tue, 11 Apr 2023 08:15 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 11 Apr 2023 08:15 PM IST
सार

सोमवार देर रात करीब एक बजे सी ब्लॉक मानसरोवर गार्डन के एक मकान की तीसरी मंजिल पर आग लगने की जानकारी पुलिस और दमकल विभाग को मिली। दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और कुछ देर में आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन
Elderly woman died due to fire on the third floor of the house
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कीर्ति नगर के मानसरोवर गार्डन इलाके में सोमवार देर रात एक मकान की तीसरी मंजिल पर आग लग गई। आग में बुजुर्ग महिला की झुलसकर मौत हो गई। जबकि बेटा घायल हो गया। उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां वह बयान देने की हालत में नहीं है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। मृत महिला की शिनाख्त महिंदर कौर (78) के रूप में हुई है। जबकि बेटे के नाम सुरेंदर पाल (49) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


सोमवार देर रात करीब एक बजे सी ब्लॉक मानसरोवर गार्डन के एक मकान की तीसरी मंजिल पर आग लगने की जानकारी पुलिस और दमकल विभाग को मिली। दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और कुछ देर में आग पर काबू पा लिया। उसके बाद दमकल कर्मी कमरे में घुसे। कमरे में बिस्तर जला हुआ था और धुआं भरा हुआ था। दरवाजे के पास ही महिला अचेत अवस्था में पड़ी थी। वहीं छत पर इनका बेटा बेसुध पड़ा मिला। दोनों को आचार्य भिक्षु अस्पताल ले जाया गया। जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं महिला के बेटे को राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

महिला ने खुद को बचाने की कोशिश की
छानबीन करने के बाद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला ने आग लगने के बाद खुद को बचाने की कोशिश की। लेकिन कमरे में धुआं भर जाने की वजह से वह गेट से बाहर नहीं निकल गई और धुएं के चपेट में आने से वहीं गिर गई। वहीं बेटे ने छत पर जाकर खुद को बचाने की कोशिश की। लेकिन वह वहां बेहोश हो गए। अधिकारियों ने बताया कि आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है। हालांकि शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को गैस चूल्हे पर जला हुआ कागज मिला है। दोनों कमरे का बिस्तर जला हुआ है। सुरिंदर के होश में आने का इंतजार किया जा रहा है। उनके बयान के आधार पर पता चल पाएगा कि यह हादसा कैसे हुआ।

महिला के पति का चल रहा है इलाज
पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला के पति बावा सिंह काफी दिन से बीमार हैं। वह पिछले पांच दिन से माता चानन देवी अस्पताल में भर्ती हैं। उनके बेटे सुरिंदर अपने भाई बहन के साथ लंदन में रहते हैं। पिता की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने के बाद सुरिंदर दिल्ली आए थे और पिता का इलाज करवा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed