फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Elderly murdered with sharp weapon after entering house in Ghaziabad

Ghaziabad: बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या, कमरे में मिला कमरुद्दीन का लहूलुहान शव; घर का सामान भी था बिखरा

Sat, 11 Jan 2025 04:19 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: श्याम जी. Updated Sat, 11 Jan 2025 04:19 PM IST
सार

गाजियाबाद जिले में घर में घुसकर अज्ञात व्यक्ति ने बुजुर्ग की हत्या कर दी। घर के अंदर दो कमरों में रखा सामान बिखरा हुआ मिला। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Elderly murdered with sharp weapon after entering house in Ghaziabad
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोनी कोतवाली क्षेत्र के अशोक विहार कॉलोनी में शुक्रवार रात किसी अज्ञात ने घर में घुसकर कमरुद्दीन (60) की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। घर के अंदर दो कमरों में रखा सामान बिखरा हुआ मिला। शनिवार सुबह पड़ोसी जब घर पहुंचे तो घटना का पता चला। लोगों ने आशंका जताई है कि लूटपाट के बाद हत्या को अंजाम दिया गया है। कमरुद्दीन घर पर अकेले थे। 

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, कमरुद्दीन करीब 12 साल से अशोक विहार कॉलोनी में रह रहे थे। वह पहले मजदूरी करते थे। घर में उनकी पत्नी रहती थी। बीते सोमवार को उनकी पत्नी उनकी बेटी के घर दिल्ली रहने के लिए गई थी। कमरुद्दीन का एक बेटा परिवार से अलग सोनिया विहार में रहता है। शनिवार सुबह करीब 10:00 बजे पड़ोस में रहने वाली दो महिलाएं कमरुद्दीन के घर पहुंची। 
विज्ञापन


महिलाओं ने देखा कि एक कमरे में कमरुद्दीन के घर का सामान बिखरा हुआ है। दूसरे कमरे में कमरुद्दीन का शव लहूलुहान स्थिति में जमीन पर पड़ा है। उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक की बेटी निशा अली ने बताया कि पड़ोसियों ने उन्हें घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह मौके पर पहुंची। घटना से पहले उनकी फोन पर अब्बू से बात भी हुई थी, तब वह खाना खाकर टीवी देख रहे थे। हालांकि निशा ने घटना को किसने अंजाम इसके बारे में कुछ नहीं बताया। उनका कहना है कि वह काफी समय से यहां रह रहे थे, तब सबकुछ ठीक था। फिर यह कैसे हुआ इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed