फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   eight-year-old girl badly bitten by neighbour dog

Dogs Attack: दिल्ली में आठ साल की बच्ची को कुत्ते ने बुरी तरह काटा, दोनों पैर खून से हुए लथपथ; पड़ोसी पर केस

Fri, 22 Aug 2025 09:51 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 22 Aug 2025 09:51 PM IST
सार

शाहदरा के जगतपुरी में पड़ोसी की लापरवाही से खुले कुत्ते ने आठ साल की बच्ची को काट लिया। पुलिस ने सीसीटीवी जांच शुरू कर महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
eight-year-old girl badly bitten by neighbour dog
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

शाहदरा के जगतपुरी इलाके में पड़ोसी के कुत्ते ने आठ साल की बच्ची को बुरी तरह से काट लिया। परिवार वालों ने उसे पास के हेडगेवार अस्पताल ले गए, जहां से उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन

बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने पड़ोस की महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर मामले की जांच कर रही है। बच्ची अपने परिवार के साथ कृष्णा नगर के न्यू गोविंदपुरा में रहती हैं।

शिकायत में बच्ची की मां ने बताया कि वह 19 अगस्त की सुबह 8:45 बजे अपनी बेटी और छोटे बेटे को लेकर अपनी गली से गुजर रही थी। उसने बेटे का हाथ पकड़ रखा था, जबकि बेटी पीछे चल रही थी। इसी दौरान गली में रहने वाली महिला रजनी अपने कुत्ते को लेकर खड़ी दिखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रजनी ने कुत्ते के गले का पट्टा खोल दिया। कुत्ता दौड़ते हुए उनकी बेटी के पास गया और उसके दोनों पैरों में बुरी तरह काट लिया। घायल पीड़िता को लेकर उसकी मां घर पहुंची, जहां उनके पति ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को हेडगेवार अस्पताल ले गई, जहां प्राथमिक उपचार हुआ। रेबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। बच्ची की मां ने पड़ोसी महिला पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने जानबूझकर या लापरवाही से किसी जानवर के जरिए मानव जीवन को खतरे में डालने का मामला दर्ज कर लिया है।

ये भी पढे़ं: Parliament Security Breach: संसद की सुरक्षा में सेंध, दीवार कूदकर परिसर में घुसा शख्स; सुरक्षा बलों ने पकड़ा


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed