फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Effect of snowfall on mountains Cold will increase in Delhi-NCR from Monday

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर: आज से बढ़ेगी दिल्ली-एनसीआर में ठंड, सर्दी बढ़ाएगी ठिठुरन

Mon, 21 Nov 2022 01:20 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 21 Nov 2022 01:20 AM IST
सार

कुछ दिनों में पहाड़ों से आने वाली सर्द हवा दिल्ली-एनसीआर में सर्दी का अधिक अहसास कराएंगी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में धूप निकलने के साथ अधिकतम तापमान 27 व न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। 

विज्ञापन
Effect of snowfall on mountains Cold will increase in Delhi-NCR from Monday
सर्द - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में बढ़ना शुरू हो गया है। बीते 24 घंटे में दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री लुढ़क कर 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है इस सप्ताह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार कमी होगी व सर्दी की ठिठुरन बढ़ेगी।

विज्ञापन


राजधानी में रविवार सुबह धुंध छाई रही व अधिक सर्दी महसूस की गई। दिनभर धूप निकली रही। बावजूद इसके तापमान में बढ़ोत्तरी नहीं हुई। अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 36 से 90 फीसदी रहा। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के बीच पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर बन रहा है।
विज्ञापन


ऐसे में अगले कुछ दिनों में पहाड़ों से आने वाली सर्द हवा दिल्ली-एनसीआर में सर्दी का अधिक अहसास कराएंगी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में धूप निकलने के साथ अधिकतम तापमान 27 व न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। विभाग के मुताबिक, सप्ताह के अंत तक अधिकतम पारा 27 व न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed