फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Excise Policy Case: ED summons CM Arvind Kejriwal for 4th time, Questioning In Liquor Scam News in Hind

Liquor Scam: सीएम केजरीवाल को ईडी का चौथा समन, शराब घोटाले में पूछताछ के लिए 18 जनवरी को बुलाया

Sat, 13 Jan 2024 11:45 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 13 Jan 2024 11:45 AM IST
सार

Delhi Liquor Policy Case : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शराब नीति मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को चौथा समन जारी किया है। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें 18 जनवरी को ईडी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
Delhi Excise Policy Case: ED summons CM Arvind Kejriwal for 4th time, Questioning In Liquor Scam News in Hind
Arvind kejriwal - फोटो : instagram

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय  (ईडी) ने एक और समन भेजा है। ईडी की ओर से यह चौथा समन जारी किया गया है। एएनआई के अनुसार, ईडी ने केजरीवाल को शराब घोटाले में पूछताछ के लिए बुलाया है। केजरीवाल को 18 जनवरी को ईडी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


आपको बता दें कि केजरीवाल तीन समन जारी होने के बाद भी ईडी के सामने पेश नहीं हुए हैं। इससे पहले ईडी ने दो नवंबर, 21 दिसंबर और तीन जनवरी को समन जारी कर केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन केजरीवाल पूछताछ में शामिल नहीं हुए थे। अब देखना यह है कि चौथा समन जारी होने के बाद केजरीवाल पेश होते हैं या नहीं। 
विज्ञापन


इससे पहले, तीसरे समन के बाद आम आदमी पार्टी की ओर से प्रतिक्रिया दी गई थी कि वह ईडी का सहयोग करना चाहते हैं, लेकिन ईडी का यह समन राजनीति से जुड़ा है। हालांकि अभी तक आप की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले ईडी के समन पर आप के नेताओं ने दावा किया था कि यह सब केजरीवाल को गिरफ्तार करने की साजिश है। उन्हें पूछताछ के बहाने गिरफ्तार किया जाएगा। आप ने यह भी कहा कि अगर ईडी को पूछताछ करनी है तो वह अपने सवाल लिखकर भी भेज सकती है। 

इससे पहले चार जनवरी को आप के कुछ नेताओं ने दावा किया था कि उन्हें खबर मिली है कि ईडी केजरीवाल के आवास पर छापा मारकर केजरीवाल को गिरफ्तार कर सकती है। दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी, सौरभ भारद्वाज और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने एक्स पर पोस्ट कर दावा किया था कि आज (चार जनवरी) को ईडी केजरीवाल के आवास पर छापा मारेगी और उन्हें गिरफ्तार कर सकती है।

'सीएम अरविंद केजरीवाल जांच से भाग रहे हैं'

उधर, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी के समन पर बीजेपी नेता बांसुरी स्वराज का कहना है कि यह शर्मनाक है कि सीएम अरविंद केजरीवाल जांच से भाग रहे हैं, अगर ईडी ने समन भेजा है तो किसी भी जांच में शामिल होना चाहिए, अगर आप ईमानदार हैं तो आपको जांच में शामिल होना चाहिए। कानून सभी पर समान रूप से लागू होते हैं।

 

आप शराब घोटाले के सरगना हैं: शहजाद पूनावाला

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ED के समन पर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को चौथी बार समन जारी किया गया है, ऐसा क्यों है कि कांग्रेस पार्टी आपके खिलाफ मामले के समर्थन में खड़ी है और कह रही है कि आप भ्रष्ट हैं? ऐसा क्यों है कि सुप्रीम कोर्ट ने कई महीनों तक मनीष सिसोदिया को राहत और जमानत नहीं दी है और कहा है कि 338 करोड़ रुपये के मनी ट्रेल है? ऐसा क्यों है कि संजय सिंह को हाई कोर्ट से राहत नहीं मिली?...इसका मतलब है कि आपके पास छिपाने के लिए कुछ है क्योंकि आप शराब घोटाले के सरगना हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed