{"_id":"583c282e4f1c1b9345de5359","slug":"economic-crisis-does-not-come-in-way-of-honesty","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईमानदारी के आड़े नहीं आती आर्थिक तंगी : सिन्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईमानदारी के आड़े नहीं आती आर्थिक तंगी : सिन्हा
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 29 Nov 2016 09:30 AM IST
विज्ञापन
नोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में प्रयास सोशल वेलफेयर सोसायटी ने अपना 18 वां स्थापना दिवस सेक्टर 64 स्थित प्रयास भवन में मनाया। इस मौके पर राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सामाजिक एवं शिक्षण संस्थाओं को रोजगारोन्मुख शिक्षा देनी चाहिए, ताकि समाज से बेरोजगारी दूर हो। इस मौके पर संस्था में पढ़ रहे आर्थिक रूप से पिछड़े बच्चों को स्वेटर व वर्दी वितरित की गई।
विज्ञापन
संस्था के सिलाई सेंटर में प्रशिक्षण ले रहीं लड़कियों को 350 सिलाई मशीनें वितरित की गईं। कार्यक्रम में टीएफसीआई के महाप्रबंधक एसपी अरोड़ा, सिडबी के महाप्रबंधक संजय गोयल विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मुख्यातिथि ने कहा कि ईमानदारी से सामाजिक कार्य करने वाली संस्थाओं के आड़े कभी आर्थिक तंगी नहीं आती।
विज्ञापन
उन्होंने प्रयास के बेहतरीन कार्य के लिए बधाई दी। संस्था के अध्यक्ष जगत मदान ने कहा कि 1999 में सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी एमएल गुप्ता ने महज 15 बच्चों से सामाजिक बदलाव लाने की तरफ कदम बढ़ाया था।
आज संस्था के प्रयास से 91 स्कूलों में 7500 बच्चे निशुल्क शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इस मौके पर संस्था के महासचिव आरके अग्रवाल, एचके बत्रा, बीआर भाटिया, नवदीप चावला, जगजीत सिंह लांबा, गोपाल कुकरेजा, मनमोहन गुप्ता, राजकुमार अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।