फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   East Delhi sanitation workers end their strike

दिल्ली: पूर्वी नगर निगम के सफाई कर्मियों ने खत्म की हड़ताल, 3 मांगों पर बनी सहमति

Tue, 09 Oct 2018 11:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 09 Oct 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
East Delhi sanitation workers end their strike

निगम आयुक्त के साथ हुई बैठक में तीन मांगों पर सहमति बनने के बाद पूर्वी नगर निगम के सफाई कर्मियों ने 28 दिन से चल रही हड़ताल वापस लेने की घोषणा कर दी। बैठक में कर्मियों को नियमित करने, दीपावली से पहले बोनस सहित निलंबित कर्मियों को दोबारा ड्यूटी पर वापस लेने की अहम मांगें मान ली गई हैं।

विज्ञापन


इसके बाद सफाईकर्मी बुधवार से काम पर लौट जाएंगे। एमसीडी स्वच्छता कर्मचारी यूनियन के प्रधान संजय गहलोत ने बताया कमिश्नर के साथ हुई बैठक में उन्होंने कर्मियों को नियमित करने, हटाए गए कर्मियों को दोबारा ड्यूटी पर वापस लेने और बोनस व डीए की मांगें मानते हुए दीपावली से पहले इसे पूरा करने का भरोसा दिया है। इसके बाद पूर्वी दिल्ली के सफाई कर्मियों ने हड़ताल खत्म करते हुए बुधवार से काम पर वापस लौटने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


निगम ने छह अक्तूबर तक काम पर नहीं लौटने वाले पूर्वी निगम के 40 से अधिक कर्मियों पर कार्रवाई की थी। गौरतलब है कि पिछले 28 दिनों से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल में शामिल हुए कर्मियों ने विरोध दर्ज करवाते हुए कई मंत्रियों और विधायकों के निवास के बाहर प्रदर्शन किए। सोमवार को सरकार के खिलाफ जंतर मंतर पर रोष दर्ज करा रहे हड़ताली कर्मियों को पुलिस की सख्ती का सामना भी करना पड़ा था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वी दिल्ली में मिलेगी गंदगी से राहत  
हड़ताल खत्म होने से गंदगी से बदहाल पूर्वी दिल्ली में रहने वालों को राहत मिलने की उम्मीद है। हजारों सफाई कर्मी सोमवार से फिर काम पर लौटेंगे जबकि टिप्पर भी सफाई व्यवस्था को दुरस्त करने के लिए पहले ही तरह काम पर होंगे। कर्मियों के हड़ताल पर होने की वजह से पूर्वी निगम क्षेत्र की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई थी, जिसे ढाल बनाते हुए निगम कर्मी हड़ताल पर डटे थे। यूनियन प्रतिनिधियों का कहना है कि सुबह से काम पर लौटेंगे ताकि दोबारा सफाई व्यवस्था में सुधार किया जा सके।  

सफाई में लगेगा वक्त, बढ़ सकता है प्रदूषण 

हड़ताल खत्म होने के बाद नवरात्र के पहले दिन पूर्वी दिल्ली निगम क्षेत्र में सफाई में कर्मी जुट जाएंगे। लेकिन 28 दिनों की हड़ताल से चरमराई सफाई व्यवस्था को पटरी पर लौटने में एक सप्ताह से अधिक वक्त लग सकता है। पहले ही दिल्ली में प्रदूषण का असर बढ़ रहा है और करीब एक महीने से अलग-अलग जगहों पर इकट्ठा कचरे को हटाने से भी जो धूल कण हवा में घुलेंगे, उससे हालात और भी बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है।  

पहले की नारेबाजी, फिर हड़ताल खत्म 
हड़ताल के 28वें दिन ईस्ट एमसीडी में कार्यरत सफाई कर्मचारी मंगलवार को एमसीडी मुख्यालय पर मेयर और कमिश्नर का घेराव करने पहुंचे। कर्मचारियों ने सुबह से ही पटपड़गंज स्थित मुख्यालय के बाहर अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को धरने पर बैठ गए और भाजपा, एमसीडी और केजरीवाल सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।  

पूर्वी निगम के कमिश्नर ने कहा कि बातचीत के बाद सफाई कर्मियों ने हड़ताल खत्म करने की घोषणा की है। जिन मांगों पर सहमति बनी है, उन्हें चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। उधर, एमसीडी स्वच्छता कर्मचारी यूनियन के प्रधान संजय गहलोत ने कहा कि कर्मियों को स्थायी करने और हटाए गए कर्मियों को बहाल करने की मांगें मान ली गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed