{"_id":"580ef2a64f1c1b3924bc2c21","slug":"east-delhi-municipal-corporation-employees-going-on-strike-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली में कूड़े के ढेर पर होगी दिल्ली, आज से फिर हड़ताल पर सफाईकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली में कूड़े के ढेर पर होगी दिल्ली, आज से फिर हड़ताल पर सफाईकर्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 25 Oct 2016 11:21 AM IST
विज्ञापन
एमसीडी चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वी दिल्ली नगर निगम के सामने एक बार फिर सफाई व्यवस्था को लेकर मुश्किल पैदा होने के आसार हैं। एक ओर उसके ऊपर दीपावली व कोर्ट की फटकार के चलते बेहतर सफाई कराने का दबाव है, इस बीच उसके कर्मचारियों ने दीपावली पर बोनस और नियमित तौर पर वेतन न मिलने के विरोध में एक बार फिर हड़ताल पर जाने का एलान किया है।
विज्ञापन
कर्मचारी मंगलवार को आंदोलन शुरू करेंगे। इस दौरान वे अपनी मांगों को लेकर पटपड़गंज स्थित निगम मुख्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे। हड़ताल में कर्मचारियों की यूनियन भी शामिल हो रही है।
विज्ञापन
उन्होंने सभी कर्मचारियों धरने में शामिल होने का आग्रह किया है। यूनियन के नेताओं ने बताया कि फिलहाल वह काम नहीं करेंगे। पहले की तरह सड़कों और नेताओं के घरों व कार्यालयों के बाहर पर कूड़ा फैलाने की योजना नहीं है।
विज्ञापन
उधर, सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के चलते नगर निगम के नेताओं और अधिकारियों के होश उड़े हुए हैं। कर्मचारियों के नेताओं को मनाने में जुटे हैं। मगर अभी कोई सफालता नहीं मिली है। दरअसल, कर्मचारियों के नेताओं ने दो टूक कहा है कि बोनस व वेतन मिलते ही हड़ताल खत्म कर देंगे। वह कोई भी आश्वासन स्वीकार नहीं करेंगे।