फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   earthquakes and storms can effect qutub minar

अहम खुलासा: कुतुब मीनार पर मंडरा रहा बड़ा खतरा

Thu, 12 Jun 2014 12:09 PM IST
Updated Thu, 12 Jun 2014 12:09 PM IST
विज्ञापन
earthquakes and storms can effect qutub minar

विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक धरोहर कुतुब मीनार अब कुछ कमजोर हुई है। भूकंप और आंधी से कुतुब मीनार को बड़ा नुकसान पहुंच सकता है।

विज्ञापन


इस बात का खुलासा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की ओर से कराए गए शोध से हुआ है। जबकि अब सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट रुड़की ने इस पर स्टडी शुरू की है।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने कुतुब मीनार की मजबूती को बनाए रखने के लिए पहले छोटे स्तर पर इसकी मरम्मत भी कराई है।

दो बार गिर चुकी है बिजली

earthquakes and storms can effect qutub minar

तकरीबन 72.5 मीटर की ऊंचाई वाली इस मीनार में 379 सीढ़ियां है। उसके आसपास भी मरम्मत कराए जाने की योजना है।

एएसआई के पुरातत्वविदों ने यह भी आशंका जताई है कि भूकंप और आंधी तूफान से कुतुब मीनार को नुकसान पहुंच सकता है। इससे पहले वर्ष 1326 और वर्ष 1368 में बिजली गिरने से इसे दो बार नुकसान पहुंचा था।

इतिहास के मुताबिक, बादशाह कुतुबुद्दीन ऐबक ने इसकी बुनियाद रखी थी। हालांकि एक मान्यता यह भी है कि दिल्ली के अंतिम चौहान राजा पृथ्वीराज चौहान ने कुतुब मीनार का निर्माण किया था। ताकि उनकी उनकी पुत्री अपने दैनिक पूजा अर्चना के रूप में इसकी चोटी से पवित्र यमुना नदी का दर्शन कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोबारा बनवाई गई थी छतरी

earthquakes and storms can effect qutub minar

कुतुब मीनार की पूरी वास्तुकला इस्लामी मूल के होने का संकेत देती है। हालांकि हिंदू शिल्पियों को निश्चित रूप से इसके निर्माण में लगाया गया था। जैसा कि उसकी सतह पर अंकित कुछ देव नागरी लेखों से स्पष्ट है।

शुरू में इस पर एक छतरी भी थी, जो भूकंप के दौरान गिर गई। अंग्रेज मेजर स्मिथ ने बाद की मुगल शैली में इसके स्थान पर दूसरी छतरी उन्नीसवीं शताब्दी के शुरू में बनवाई।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के निदेशक हाजी डॉ. सैय्यद जमाल हसन कहा कि कुतुब मीनार की मजबूती बनाए रखने के लिए समय-समय पर मरम्मत की जा रही है। उन्होंने फिलहाल कुतुब मीनार के झुकने की बात से इंकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed